VIRAL: ट्रेन में महिला का फोन चुराने की कोशिश कर रहा था चोर, उल्टा पड़ा दांव, यूं सिखाया सबक; VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: फोन चुराने की नियत से आया चोर बुरी तरह फंस गया। विंडो सीट पर बैठी महिला और उसके साथी यात्रियों ने तुरंत उसे खिड़की से पकड़ लिया। मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
खुद ही फंस गया चोर | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन में चोरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में एक शख्स ट्रेन में बैठी महिला से फोन झपटने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि उसका दांव उल्टा पड़ जाता है और उसकी ही धुनाई हो जाती है। वीडियो पर लोग खूब मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि ये क्या चोर बनेगा?

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है। इस दौरान विंडो सीट पर बैठी महिला फोन पर बात कर रही होती है। तभी वहां चोर की एंट्री होती है। मौके का फायदा उठाते हुए चोर महिला से फोन छीनने की कोशिश करता है।

खुद ही फंस गया चोर

जैसे ही चोर महिला के फोन पर हाथ लगाता है, वो उसे फौरन पकड़ लेती है। इसके बाद महिला और ट्रेन में सफर कर रहे अन्य लोग चोर को खिड़की से अंदर खींच लेते हैं। फिर सब मिलकर करते हैं चोर की पिटाई। जैसे-तैसे से वो खुद को बचाकर वहां से भागता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गई वीडियो

इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को socialissues.backup नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके कैप्शन में लिखा है, "चोर ने ट्रेन की खिड़की से फोन चुराने की कोशिश की; महिला ने उसे अंदर खींचकर तुरंत सबक सिखाया।" वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, ढेरों लोग ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स किए।

Advertisement

लोग बताने लगे ‘स्क्रिप्टेड’

कई यूजर्स वीडियो पर मजे लेते नजर आए। तो कुछ ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बताया। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "क्या चोर बनेगा रे तू।" दूसरे ने कहा, "जब काम पर आपका पहला दिन हो।" अन्य यूजर ने कहा, "यह स्क्रिप्टेड है... चोर को अंदर खींचा नहीं गया है, वो तो खुद ही अंदर कूद रहा है।" एक और यूजर ने कहा, "उसे वह खिड़की चुननी थी, जिसमें कोई ग्रिल नहीं थी, जिससे वह आसानी से गुजर सके।"

यह भी पढ़ें: बालकनी से गिरने वाला था छोटा बच्चा, तभी हुआ चमत्कार; भगवान के रूप में आए बंदर ने ऐसे बचाई जान; VIDEO देख यूजर्स बोले- जय बजरंग बली

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड