बालकनी से गिरने वाला था छोटा बच्चा, तभी हुआ चमत्कार; भगवान के रूप में आए बंदर ने ऐसे बचाई जान; VIDEO देख यूजर्स बोले- जय बजरंग बली

"संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा', सब सुख लहै तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना। एक्स (X) पर वायरल वीडियो ने श्री हनुमान चालीसा की इन दोनों चौपाई को भी फिर एक बार सही साबित किया है।

Follow : Google News Icon  
Hanuman Ji langur saved children video viral
Hanuman Ji langur saved children video viral | Image: Viral Video, Republic

"संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा', सब सुख लहै तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना। श्री हनुमान चालीसा की यह दोनों बेहद महत्वपूर्ण चौपाई है। इनमें पहली चौपाई का अर्थ है कि जो भी भक्त हनुमान जी का स्मरण करता है उसके सभी कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। तो वहीं दूसरी चौपाई का अर्थ है कि बजरंगबली जी की शरण में सारे सुख है और अगर स्वयं हनुमान जी रक्षक हैं तो किसी भी भय से क्यूं डरना। 

ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं जिस कारण वो आज भी हैं और हमेशा धरती पर ही मौजूद रहेंगे। एक्स (X) पर वायरल वीडियो ने श्री हनुमान चालीसा की इन दोनों चौपाई के साथ इस बात को भी फिर एक बार सही साबित किया है। इस वीडियो को Rupsy Saini के एक्स हैंडल @ZiviiBloom से पोस्ट किया गया है। 

जब छोटा बच्चा अपनी बालकनी से गिरा 

इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपने घर की बालकनी से किसी कारण गिरकर रेलिंग पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान छोटे बच्चे के परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं है। इसी तरह गली में भी किसी ने नहीं देखा कि कोई छोटा बच्चा तीसरी मंजिल से लटका हुआ है और बिल्कुल नीचे गिरने को है। छोटे बच्चों में तो इतनी ताकत भी नहीं होती कि बहुत देर तक वो ग्रिल को पकड़कर लटके रहे।  

साक्षात हनुमान जी ने बचाया बच्चे को 

लेकिन अचानक तभी एक लंगूर आता है और बड़ी छलांग लगाकर लटके हुए बच्चे को पकड़कर सीधे दूसरी मंजिल की बालकनी में कूद जाता है। इसके बाद वो लंगूर उस छोटे बच्चे की घबराहट को कम करने के लिए उसको अपने सीने से लगाए रखता है। 

Advertisement

अब हनुमान जी तो बंदर और लंगूर के अवतार में ही आ सकते हैं। दूसरा जानवर आमतौर पर अंजान व्यक्तियों की सेवा नहीं करते। इसलिए इसे देख ऐसा ही प्रतीत होता है कि मानों लंगूर के रूप में साक्षात बजरंगबली जी ही आए होंगे जो ना सिर्फ बच्चे को बचाकर उसकी रक्षा करते हैं बल्कि उसको इस भय से भी मुक्ति देने के लिए उसको अपने सीने से लगाकर प्यार करते हैं।      

इसे भी पढ़ें- LPG की किल्लत के बीच सिलेंडर वाले भैया बने 'देवता', कभी पानी भी नहीं पूछते थे, अब हो रहा है फूलों से स्वागत

Advertisement
Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड