लुक छुप ना जाओ जी... दुल्हन ने अपने डांस से दूल्हे के सामने बिखेरा ऐसा जलवा, केमिस्ट्री देख यूजर्स भी हो गए इंप्रेस; VIDEO

राजस्थानी पोशाक पहने दूल्हन ने अपने दूल्हे को खूबसूरत अदाओं से इस कदर रिझाया कि दूल्हा भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाया। वीडियो देख लोग भी इंप्रेस हो गए।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Bride-Groom Viral Video: लुक छुप ना जाओ जी... इस राजस्थानी गाने पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का डांस सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। हरे रंग की राजस्थानी पोशाक पहने दूल्हन अपने दूल्हे को बड़ी ही प्यारी और खूबसूरत अदाओं से रिझाने की कोशिश में लगी हुई है। अपनी दुल्हनिया को इस कदर डांस करता देख दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाया और वो भी थिरकने लगा।

मामे खान का राजस्थानी जुबान में गाया गया 'चौधरी' गाना बेहद पॉपुलर है। आज मामे खान के इस दुनिया को अलविदा कह देने के बाद भी उनका ये गीत लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। कोक स्टूडियो में रिकॉर्ड किए गए इस खूबसूरत गाने में तबले और सभी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल किया गया है। इस गाने को अक्सर किसी न किसी प्रोग्राम में सुना जाता है। इसी कड़ी में हाल ही में एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है जो यकीनन दिल छू लेने वाला है।

जब दुल्हन को देख खुद को रोक नही पाया दूल्हा

इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो में दुल्हन ने अपने होने वाले पति के लिए सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस दी। फिर दूल्हा भी कहां कम था... उसने भी अपनी दुल्हनिया के साथ ऐसा डांस किया कि पूरा माहौल बना डाला। हुआ यूं कि पहले दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ पकड़कर बीचोंबीच लाती है और फिर कमर थिरकाकर उसके लिए डांस करने लगती है। इसके बाद दूल्हा पहले तो मुस्कुराते हुए दुल्हनिया को देखता है और फिर अचानक झिझकते- झिझकते वो भी डांस करने लग जाता है। दोनों के साथ डांस करते ही महफिल का माहौल खुशनुमा हो उठता है। अब इस प्यारी सी वीडियो पर लोग जमकर प्यार की बरसात कर रहे हैं।

केमिस्ट्री, डांस और अंदाज देख यूजर्स हुए इंप्रेस

वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को दूल्हा-दुल्हन बताया गया है। दूल्हा-दुल्हन के इस कभी न भूला देने वाले पल को इंस्टा पर साझा किया गया है। कपल की क्यूटनेस भरी केमिस्ट्री, डांस और अंदाज देख यूजर्स खूब रिएक्शंस भेज रहे हैं। कमेंट सेक्शन में तो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ही आ गई है। यूजर्स का कहना है कि दूल्हे का अंदाज बेहद क्यूट है। दुल्हन की अदाओं की भी खूब तारीफ हो रही है।

Advertisement

अमित त्रिवेदी ने दिया म्यूजिक और…

बता दें कि इस राजस्थानी गाने को अमित त्रिवेदी ने म्यूजिक दिया है। इस गाने को शेली ने लिखा है। वहीं मामे खान, जुबिन नौटियाल और योहान की आवाज में इस गाने को कोक स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था। 

यह भी पढ़ें: Amrit Udyan: आज से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कैसे करें बुकिंग, क्या है टाइमिंग किस दिन रहेगा बंद? जानें सबकुछ

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड