जेल है या जन्नत? स्वीडन के कारावास में 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं! फैसिलिटी देख आप भी रह जाएंगे भौचक्का, Video Viral

Sweden Jail Video Viral: एक भारतीय व्लॉगर ने स्वीडन की एक जेल का वीडियो शेयर किया है, जो किसी 5-स्टार होटल के कमरे जैसा दिखता है। यहां कैदियों को निजी कमरा, टीवी और वेस्टर्न टॉयलेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Follow : Google News Icon  
Sweden Jail Video
Sweden Jail Video | Image: Instagram

Sweden Jail Video Viral: आमतौर पर 'जेल' शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में अंधेरी कोठरियां, लोहे की सलाखें और सख्त अनुशासन वाली एक डरावनी तस्वीर सामने आती है। लेकिन स्वीडन की एक जेल के वायरल वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दिखाई गई जेल किसी फाइव स्टार होटल या आलीशान पीजी से कम नहीं लग रही है। 

भारतीय व्लॉगर ने दिखाया जेल का 'शाही' नजारा

इस दिलचस्प वीडियो को भारतीय व्लॉगर गोपी कपाड़िया (gopikapadiavlogs) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में गोपी स्वीडन की जेल के एक कमरे का टूर कराती नजर आती हैं। यह कमरा वहां के सबसे छोटे कमरों में से एक बताया जा रहा है, लेकिन इसकी सुविधाएं किसी को भी हैरान कर सकती हैं। कमरे में एक आरामदायक बेड, साफ-सुथरा वेस्टर्न टॉयलेट, अच्छी रोशनी और मनोरंजन के लिए LED TV तक मौजूद है। कमरे का इंटीरियर और साफ-सफाई देखकर इसे पहली नजर में जेल कहना नामुमकिन लगता है।

सजा नहीं, सुधार पर है जोर

बता दें, स्वीडन जैसे विकसित देशों में जेलों का कॉन्सेप्ट भारत जैसे देशों से काफी अलग है। यहांं जेल का मकसद केवल अपराधी को प्रताड़ित करना नहीं, बल्कि उसे सुधार कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है। प्रशासन का मानना है कि यदि कैदी को एक सम्मानजनक और सकारात्मक माहौल दिया जाए, तो उसके व्यवहार में बदलाव लाना आसान होता है। यही वजह है कि वहां कैदियों को पर्सनल रूम और बुनियादी जरूरतों के साथ-साथ कुछ लग्जरी सुविधाएं भी दी जाती हैं।

मजेदार कमेंट्स से भर गया सोशल मीडिया 

वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। कमेंट बॉक्स को खोलते ही आपको ऐसे कमेंट्स मिलेंगे जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "भाई, ये तो मेरे हॉस्टल के कमरे से 10 गुना बेहतर है, मुझे भी यहीं सजा काटनी है।" 

Advertisement

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘स्वीडन के कैदी भारत के आम मध्यमवर्गीय आदमी से ज्यादा आरामदायक जिंदगी जी रहे हैं।’ कुछ लोगों ने इसे "सजा नहीं, बल्कि इसे मजा" भी कहा। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और यह स्वीडन और भारत की जेलों के बीच एक बड़ी बहस का मुद्दा बन गया है।

ये भी पढ़ें:  Bengal Election 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट, कहा- सोनार बांग्ला के नाम पर सिंडिकेट राज…

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं.

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड