अपडेटेड 4 January 2026 at 12:56 IST
Sudha Chandran Viral Video: भजन के दौरान सुधा चंद्रन का दिखा ऐसा स्वरूप, हैरान रह गए सब; वीडियो हुआ वायरल
Sudha Chandran Viral Video: सुधा चंद्रन का देवी भजन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। इसमें कई लोग उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Sudha Chandran Viral Video: मशहूर अभिनेत्री सुधा चंद्रन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और अटूट साहस के बल पर उन्होंने न केवल दिव्यांगता को मात दी, बल्कि मनोरंजन की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया। हाल ही में सुधा चंद्रन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई टीवी शो नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सुधा चंद्रन एक भक्तिमय माहौल में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक माता की चौकी का आयोजन हो रहा है, जहां भजन गायक माता रानी के जयकारे लगा रहे हैं। इसी दौरान सुधा चंद्रन भक्ति में इतनी लीन हो गईं कि उन पर 'देवी भाव' आता हुआ दिखाई दिया।
भक्ति में लीन हुईं अभिनेत्री
वीडियो में सुधा चंद्रन को लाल रंग के पारंपरिक लिबास में देखा जा सकता है। जैसे-जैसे भजनों की लय तेज होती है, सुधा चंद्रन झूमने लगती हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और उनकी शारीरिक मुद्रा को देखकर वहां मौजूद भक्त और सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए। कई लोगों का कहना है कि यह उनकी गहरी आस्था का प्रतीक है।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सुधा पूरी तरह से भक्ति के सागर में डूबी हुई थीं। उनकी आंखों में एक अलग चमक और चेहरे पर तेज नजर आ रहा था। भजन की धुनों पर उनका इस तरह झूमना देख वहां उपस्थित भीड़ भी 'जय माता दी' के नारों से गूंज उठी।
Advertisement
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन पर माता रानी आई हैं, जिस कारण वह ऐसा बर्ताव कर रही हैं। मगर कुछ लोग इसे नौटंकी और एक्टिंग बता रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है। अभिनेत्री सुधा चंद्रन का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें वे सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने और माथे पर 'जय माता दी' लिखी पट्टी बांधे नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें - Morning Breakfast: 10 मिनट में बनाएं ये हेल्दी रागी डोसा, क्रिस्पी, टेस्टी और सेहत में भी लाजवाब; नोट करें रेसिपी
Advertisement
फैंस ने दिया नेटिजन्स को जवाब
दिग्गज अभिनेत्री और डांसर सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोग इसे 'ओवरएक्टिंग' और 'नागिन का ऑडिशन' बताकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। फैंस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि किसी की आस्था का उपहास उड़ाना गलत है। समर्थकों का मानना है कि यह उनकी भक्ति का चरम स्तर है और 'माता रानी' अपने सच्चे भक्तों में प्रवेश करती हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 January 2026 at 12:56 IST