'छोड़ दिया उसने मुझे बेगाने के लिए...', बच्चे ने टीचर से ऐसे की PASS करने की अपील, आंसरशीट में छिपाई 2100 रुपए की घूस- VIDEO VIRAL

इंटरनेट पर वायरल हो रही आंसरशीट किसी गोलू कुमार नाम के स्टूडेंट की है। हैरतअंगेज बात ये है कि कॉपी में सवाल से जुड़े एक भी जवाब नहीं लिखे हैं। लेकिन हर पन्ने पर सिर्फ पास करा देने की गुहार लगी है। ये गुहार भी कोई आम शब्दों में नहीं, बल्कि मजेदार शायराना अंदाज में लगाई गई है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक बच्चे की बोर्ड की आंसरशीट वायरल हो रही है जिसमें उसने पेपर चेक करने वाले टीचर को घूंस देने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने एग्जाम में पास करने के लिए शायराना अंदाज में लिखा, 'कॉपी मेरी पहुंच गई है गुरु के द्वार, 33 नंबर देके इसे लगा दो पार।' बच्चे की ये कॉपी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर बच्चों की कॉपियां चेक कर रहे हैं। इन्हीं में से एक ऐसे बच्चे की कॉपी सामने आती है जिसे देखकर खुद टीचर भी हैरान रह जाते हैं। उन्हें समझ ही नहीं आता कि आखिर वो करें क्या? ऐसे में उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जिसने वाकई देखने वालों के भी होश उड़ा दिया।

शायराना अंदाज में पास करने की अपील

इंटरनेट पर वायरल हो रही आंसरशीट किसी गोलू कुमार नाम के स्टूडेंट की है। हैरतअंगेज बात ये है कि कॉपी में सवाल से जुड़े एक भी जवाब नहीं लिखे हैं। लेकिन हर पन्ने पर सिर्फ पास करा देने की गुहार लगी है। ये गुहार भी कोई आम शब्दों में नहीं, बल्कि मजेदार शायराना अंदाज में लगाई गई है।

टीचर ने आंसरशीट दिखाई जिसके पहले पन्ने पर लिखा था, 'कॉपी मेरी पहुंची गुरु के द्वार, 33 नंबर देके इसे लगा दो पार। जय बजरंग बली।' दूसरे पर लिखा है, 'मेरी बग्गी मेरा घोड़ा, पास कर दो मुझे भी थोड़ा।'  

Advertisement

'फ्री फायर में हेडशॉट मारे, अब एग्जाम में ब्लैंक पेज है सारे'

स्टूडेंट ने आगे एग्जाम में कुछ नहीं आने का कारण बताते हुए लिखा, 'फ्री फायर में हेडशॉट पे हेडशॉट थे मारे, इसलिए एग्जाम में ब्लैंक पेज है सारे।' यानी की उसने अपना सारा वक्त फ्री फायर खेलने में गुजार दिया और पढ़ाई नहीं कर पाया।

गोलू कुमार यहीं नहीं रुका, उसने अगले पेज पर लिखा, 'छोड़ दिया उसने मुझे बेगाने के लिए, मैं भी कभी टॉपर था जमाने के लिए। नेहा प्लीज वापस आ जाओ बाबू।' वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे ने आगे टीचर से पेज पलटने का अनुरोध किया गया। इसके बाद का नजारा देख आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे।

Advertisement

आंसरशीट के बीच से निकले 2100 रुपये

अगले पेज के बीच प्लीज, प्लीज, प्लीज लिखा हुआ था। साथ ही पांच सौ-पांच सौ के नोट दिख रहे थे। जब टीचर ने नोटों की गिनती की तो वो कुल 2100 निकले। टीचर ने हंसते हुए कहा, 'ये क्या है भई? 2100 रुपये का प्रसाद चढ़ाया है क्या?'

कॉपी के अंदर सरप्राइज पैकेज मिला- टीचर

इस वीडियो को @nocturnal_bird_ नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'आज कॉपी चेक करते-करते एक लिजेंड्री मोमेंट आ गया। सोचा था बस आंसर गलत मिलेंगे और हेंडराइटिंग देखकर दिमाग घूमेगा। लेकिन बच्चे ने तो कॉपी के अंदर पूरा सरप्राइज पैकेज ही रख दिया। पहले फनी-फनी शायरी लिखी थी। सर गुस्सा मत होना, दिल से चेक करना। और जैसे ही पेज पलटा, अंदर से 2100 रुपये निकले।'

बच्चा क्रिएटिविटी-कॉन्फिडेंस में टॉपर निकला- टीचर

आगे लिखा है, 'इस मोमेंट पर समझ ही नहीं आया कि टीचर बनूं या अकाउंटेंट। अब बताओ, इतनी मेहनत से लिखी शायरी को इग्नोर कैसे करूं? बच्चा पढ़ाई में चाहे कमजोर हो, लेकिन क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस में फुल टॉपर निकला। कॉपी चेकिंग का असली मतलब आज समझ आया, कभी आंसर मिलते हैं, कभी इमोशंस और कभी 2100 रुपये। क्या करें इस बच्चे का?'

मजे लेने से नहीं चूके यूजर्स

अब इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। कुछ मजे ले रहे हैं तो कुछ टीचर से बच्चे की शायरी की लाज रखने को कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं जानना चाहा हूं कि पास हुआ या नहीं, प्लीज कंफर्म करें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं तो 500 रुपये में ही पास कर देता।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई ने मेहनत तो बहुत की है।'

यह भी पढ़ें: आइसक्रीम खाने को ललचाया मन, लेकिन शॉर्टकट पड़ गया भारी, बालकनी से जैसे ही लेने को झुका; हो गया 'खेला'- VIDEO

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड