आइसक्रीम खाने को ललचाया मन, लेकिन शॉर्टकट पड़ गया भारी, बालकनी से जैसे ही लेने को झुका; हो गया 'खेला'- VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो आइसक्रीन लेने के लिए जैसे ही झुकता है, धड़ाम से गिर पड़ता है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को आइसक्रीम खाने की ऐसी तलब लगी कि उसने शॉर्टकट अपनाने की सोची। लेकिन उसकी यही चूक उस पर भारी पड़ गई। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए बताते हैं।
ये पूरी घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के रेणुकूट की बताई जा रही है। युवक जैसे ही बालकनी से नीचे झुककर आइसक्रीम लेने लगा, उसका बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा। यह वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
आइसक्रीम लेने झुका फिर…
पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि युवक अपने घर की बालकनी में खड़ा है। जबकि सड़क पर आइसक्रीम बेचने वाला खड़ा है। आइसक्रीम देखकर युवक को खाने का मन कर गया। उसने आइसक्रीम वाले को आवाज देकर रोका और नीचे उतरकर लेने के बजाय उसने नीचे से ही ऊपर पकड़ाने को कहा।
धड़ाम से गिर पड़ युवक
युवक की बात मानकर आइसक्रीम वाला नीचे से हाथ ऊपर उठाकर देने लगा। आइसक्रीम वाले का हाथ ऊपर तक नहीं पहुंच रहा था। ऐसे में युवक खुद नीचे झुककर लेना लगा और तभी मामला बिगड़ गया। वो असंतुलित होकर धड़ाम से जमीन पर जा गिरा। ये सबकुछ इतनी तेजी में हुआ कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।
Advertisement
युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
युवक के जमीन पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत उसे देखने के लिए दौड़ पड़े। हर कोई उसकी मदद करने की कोशिश करता दिखाई देता है। इस दौरान घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मामले पर क्या बोली पुलिस?
सोनभद्र पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक को चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।