VIRAL: समुद्र किनारे बैठकर तस्वीरें खिंचवा रहा था युवक, तभी अचानक आई तेज लहर और बहा ले गई... VIDEO देख थमी रह जाएंगी सांसें
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक समंदर की खौफनाक लहरों के बीच समा गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: समंदर किनारे तस्वीरें खिंचवाना हर किसी का शौक होता है। लेकिन कई बार ये शौक इतना भारी पड़ जाता है कि जान गंवाने तक की नौबत आन पड़ती है। ऐसा ही कुछ गोवा के बागा समुद्र तट पर भी देखने को मिला, जहां एक युवक लहरों की चपेट में आ गया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बागा समुद्र तट के पास मौजूद एक चट्टान पर बैठा हुआ है। वो ऊंची-ऊंची उठ रही लहरों का नजारा देख रहा है। ये तेज लहरें कई बार तेजी से उठकर सीधे चट्टान से टकराती है। इसके बावजूद युवक वहां से टस से मस नहीं होता।
चट्टान पर बैठे युवक को बहा ले गई लहरें
वो अपने दोस्त से तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने को कहता भी नजर आता है। तस्वीरें क्लिक कराने की चाहत में वो अपनी जान गंवा बैठता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक चट्टान पर बैठा होता है तभी एक तेज लहर आती है और उसे खींचकर अपने साथ समंदर में ले जाती है।
संतुलन खोते ही समुद्र में जा गिरा युवक
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, युवक समुद्र किनारे बैठकर ऊंची उठती लहरों को देख रहा था। इस दौरान लहर का जोरदार धक्का लगा और उसने अपना संतुलन खो दिया। वो सीधे उफनते समुद्र में जा गिरा। उसने तैरते हुए किनारे तक पहुंचने की कोशिश भी की, लेकिन मानसून के कारण समुद्र में लहरें इतनी ऊंची थी कि बाहर निकल पाना संभव नहीं हो पाया। कुछ ही देर में वो लहरों के बीच डूब गया।
Advertisement
लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन…
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की हर मुमकिन कोशिश भी की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बाद में युवक का शव बहकर समुद्र तट के पास आ गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मतृक की पहचान अशपक मसाली के रूप में हुई है। ये कर्नाटक के बाजीपुर का रहने वाला है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 'लड़की को भी उसी खाई से धक्का देकर खत्म कर दो', केतन अग्रवाल मर्डर केस पर टीवी एक्ट्रेस का फटा कलेजा- VIDEO