VIRAL VIDEO: जिस गिल्ली डंडे को हम भूल गए, उसे फ्रांस ने नए कलेवर में शुरू किया खेलना, लड़की का शॉट देख दबा लेंगे दांतों तल उंगलियां

क्या आपको बचपन का वो जमाना याद है जब दोपहर की धूप में भी हम गिल्ली-डंडा खेलने से बाज नहीं आते थे? अगर आपको लगता है कि यह देसी खेल सिर्फ भारत की गलियों तक सीमित है, तो आपको जरा स्पेन का रुख करना चाहिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर स्पेन के एक पारंपरिक खेल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर भारतीय यूजर्स की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर स्पेन के एक पारंपरिक खेल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस खेल को देखकर हर भारतीय को अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं, क्योंकि यह बिल्कुल हमारे देश के पारंपरिक खेल ‘गिल्ली-डंडा’ जैसा दिखाई देता है। स्पेन के इस ऐतिहासिक खेल का नाम बिलार्डा है।

क्या है बिलार्डा और इसका इतिहास?

बिलार्डा मुख्य रूप से स्पेन के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र गैलिसिया में खेला जाता है। यह कोई नया खेल नहीं है, बल्कि इसका इतिहास बेहद समृद्ध है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, इस खेल का जिक्र 13वीं सदी की किताबों में भी मिलता है। पिछले कुछ समय से स्पेन की खेल संस्थाएं इस पारंपरिक धरोहर को पुनर्जीवित करने में जुटी हैं। अब वहां बिलार्डा के बकायदा लीग मैच, प्लेऑफ और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं।

गिल्ली-डंडा से अद्भुत समानता

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खिलाड़ी एक छोटी लकड़ी के टुकड़े को एक बड़ी लकड़ी के सहारे हवा में उछालता है और फिर पूरी ताकत से मारकर उसे दूर फेंकता है। अंक बनाने और खेलने का यह तरीका शत-प्रतिशत भारत के गिल्ली-डंडा जैसा ही है। इसी कारण भारतीय यूजर्स इसे देखकर हैरान हैं और मजेदार अंदाज में इसे विदेशी गिल्ली-डंडा का नाम दे रहे हैं।

भारत का 2500 साल पुराना खेल है गिल्ली-डंडा

भारत में गिल्ली-डंडा करीब 2500 साल पुराना खेल माना जाता है, जिसका क्रेज आज भी ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में बरकरार है। इसमें 'डंडे' से 'गिल्ली' पर प्रहार कर दूरी तय की जाती है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर भारतीयों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो ने भारतीय प्रशंसकों के बीच पुरानी यादों का सैलाब ला दिया है। कमेंट सेक्शन में लोग अपने बचपन के किस्से साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'मैं बचपन में इस खेल का चैंपियन हुआ करता था और दोस्तों के साथ घंटों वक्त बिताता था।'एक अन्य विदेशी मूल के यूजर ने भावुक होते हुए कहा कि ‘जब मैं 8 साल की उम्र में पहली बार भारत आया था, तब मैंने गिल्ली-डंडा खेला था। इस स्पेनिश खेल को देखकर मेरी वो खूबसूरत यादें फिर से ताजा हो गईं।’

ये भी पढ़ें - Awarapan 2 Teaser Out: 'Awarapan 2' का टीजर रिलीज, एक्शन और रोमांस का डबल डोज; इमरान हाशमी का खूंखार लुक हुआ वायरल

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड