Awarapan 2 Teaser Out: 'Awarapan 2' का टीजर रिलीज, एक्शन और रोमांस का डबल डोज; इमरान हाशमी का खूंखार लुक हुआ वायरल

Awarapan 2 Teaser Out:एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर अपने उसी पुराने और आइकॉनिक अंदाज में बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मेकर्स द्वारा उनकी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी से प्रेरित फिल्म 'आवारापन' का ऑफिशियल ऐलान किया गया था, जिसने फैंस के बीच पहले ही खलबली मचा दी थी। अब इसी कड़ी में, मेकर्स ने आज फिल्म का बेहद दमदार टीजर भी जारी कर दिया है।

awarapan-2-teaser-emraan-hashmi-reveals-first-glimpse-of-awarapan-2-in-high-impact-style-release-date-out-teaser-out-disha-patani
awarapan-2-teaser-emraan-hashmi-reveals-first-glimpse-of-awarapan-2-in-high-impact-style-release-date-out-teaser-out-disha-patani | Image: Youtube

बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' और कल्ट क्लासिक फिल्मों के बादशाह इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल का पहला ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। अब टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।

टीजर में दिखी 'शिवम' के दर्द और बदले की झलक

सामने आए टीजर को देखकर साफ है कि कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां 19 साल पहले छूटी थी। टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी की एक धुंधली सी झलक से होती है, जो बाद में खूबसूरत वादियों के बीच बाइक दौड़ाते नजर आते हैं। इसके बाद काले पठानी सूट में शिवम अपनी पुरानी मोहब्बत 'आलिया' की कब्र पर गुलाब चढ़ाता दिखता है। टीजर का सबसे दिलचस्प मोड़ तब आता है जब इमरान बौद्ध लामाओं के बीच घायल अवस्था में नजर आते हैं, जहां उनका इलाज चल रहा होता है।

रिंग फाइट, शबाना आजमी और दिशा पाटनी की एंट्री

टीजर में इमरान हाशमी को एक खतरनाक रिंग फाइट में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते देखा जा सकता है। इसी एक्शन पैक्ड सीन के बीच अभिनेत्री शबाना आजमी और  दिशा पाटनी की धमाकेदार एंट्री होती है।

निर्माताओं ने जारी किया टीजर

जहां आवारापन के पहले पार्ट का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, वहीं इसके सीक्वल 'आवारापन 2' की कमान नितिन कक्कड़ के हाथों में सौंपी गई है। फिल्म का निर्माण 'विशेष फिल्म्स' के बैनर तले मुकेश भट्ट और विशेष भट्ट कर रहे हैं। दिशा पाटनी की इस फिल्म में एंट्री ने पहले ही ग्लैमर और उत्सुकता का तड़का लगा दिया था, और अब टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स ने टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 19 साल का इंतजार अब खत्म हुआ। शिवम की वापसी हो रही है... सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को फिल्म रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - Bank Holidays in July 2026: जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें त्योहारों और वीकेंड की पूरी लिस्ट; फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड