T20 World Cup 2026 : मैच से पहले न्यूजीलैंड खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने लिए ऑटो सवारी के मजे, पत्नी भी थी संग, Video Viral
T20 World Cup 2026 : अहमदाबाद में आज, 14 फरवरी 2026 को हुए न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कीवी खिलाड़ी डेरिल लोकल लाइफ का आनंद लेते नजर आए। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ऑटो सवारी के मजे लिए।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले से पहले कीवी खिलाड़ी लोकल लाइफ का आनंद लेते नजर आए। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी एमी मिचेल के साथ अहमदाबाद की सड़कों पर 'ऑटो-रिक्शा' की सवारी का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।
लग्जरी बस छोड़ चुना ऑटो
आमतौर पर विदेशी खिलाड़ी भारी सुरक्षा और लग्जरी बसों में ही सफर करते हैं, लेकिन डेरिल मिचेल ने इस बार कुछ अलग करने का मन बनाया। उन्होंने होटल से बाहर निकलने के बाद किसी वीआईपी ट्रांसपोर्ट के बजाय स्थानीय ऑटो-रिक्शा को चुना। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बड़े ही साधारण तरीके से अपनी पत्नी के साथ ऑटो में बैठ रहे हैं।
डेरिल मिचेल का अब तक का प्रदर्शन
डेरिल मिचेल ने अब तक तीन टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 25 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ टीम को उनकी बल्लेबाजी की जरूरत ही नहीं पड़ी। वहीं तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 24 गेंदों में 32 रन ही बना सके।
अन्य खिलाड़ी भी आनंद लेते दिखे
मिचेल के अलावा रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को भी शहर के एक कैफे में लोकल कल्चर का आनंद लेते देखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस खिलाड़ियों के व्यवहार को डाउन टू अर्थ करार दे रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Advertisement
बता दें, न्यूजीलैंड टीम ने अपने पहले दो मैचों में अफगानिस्तान (5 विकेट) और यूएई (10 विकेट) को करारी शिकस्त दी है, जबकि तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ प्रोटियाज ने प्वाइंट्स टेबल पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले प्रोटियाज ने कनाडा को हराया और अफगानिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक 'डबल सुपर ओवर' में जीत दर्ज कर यहां तक पहुंची थी।