VIDEO: 'देखकर आपकी मुस्कुराहट हम होश...', बेटे की गर्लफ्रेंड का बर्थडे कार्ड लग गया पिता के हाथ, फिर बेटियों के सामने जो किया वो VIRAL
वेलेंटाइन वीक के बीच इन दिनों एक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने 16 साल के बेटे का कार्ड पढ़ रहे हैं। उन्होंने जिस अंदाज में बेटे की गर्लफ्रेंड का दिया कार्ड पढ़ा, उसे देखने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: फरवरी के महीने में प्यार का खुमार चढ़ने लगता है। इन दिनों वेलेंटाइन वीक यानी प्यार के इजहार का सप्ताह चल रहा है। वेलेंटाइन वीक में लोग अपने पार्टनर, क्रश या खास दोस्त से अपने दिल की बात कहते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बहन अपने भाई की ‘चोरी-छिपे’ चल रही लव स्टोरी का खुलासा करते नजर आ रही है। वीडियो देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बेटे को एक बर्थडे कार्ड मिला है। ये कार्ड किसी दोस्त ने नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड ने भेजा है। बहन ने चुपचाप बर्थडे कार्ड पिता को दिखा दिया। पिता ने कार्ड खोलकर जोर-जोर से पढ़ना शुरू किया, वो पल वाकई काफी मजेदार रहा।
सोना-बाबू के लिए लिखी प्यार भरी शायरियां
बर्थडे कार्ड में 16 के बेटे की गर्लफ्रेंड ने अपने सोना-बाबू के लिए प्यार भरी शायरियां लिखी हैं। पिता जैसे-जैसे बेटे के कार्ड में लिखी लाइन पढ़ते हैं, वैसे-वैसे उनके चेहरे के हाव-भाव बदलने लगते हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर कभी मुस्कान, तो कभी असमंजस से भरा रिएक्शन देखने को मिलता है।
वीडियो की शुरुआत में पिता ने कार्ड खोलकर पढ़ना शुरू किया, ‘देखकर आपकी मुस्कुराहट, हम होश गवां बैठे। हम होश में आने वाले ही थे, आप फिर मुस्कुरा बैठे।’ फिर उन्होंने दूसरी शायरी पढ़ी, ‘गुलाब जैसे हो, गुलाब लगते हो, जरा सा मुस्कुरा दो तो लाजवाब लगते हो। हैप्पी बर्थडे टू माई लाइफलाइन, शोना।’ वहीं बगल में बैठे बेटे की आवाज सुनाई दे रही है, वो कहता है- ऐसे दोस्तों को बुलाते हैं।'
Advertisement
देसी फैमिली में कोई प्राइवेसी नहीं
इस मजेदार पल को लड़के की बहन ने रिकॉर्ड कर लिया है। उसने कहा कि देसी फैमिली में कोई प्राइवेसी नहीं होती। वीडियो देखने के बाद आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
वीडियो को मिले लाखों व्यूज
वीडियो को @_its_hena_25 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है।
Advertisement
वीडियो पर लोगों ने यूं लिए मजे
वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'हमारा बाप होता, तो चमड़ा छिल दिया होता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मौत आ जाए पर ऐसी सिचुएशन न आए।' एक और यूजर ने लिखा, 'इस तरह के पेरेंट्स मौजूदा सोसायटी में बहुत जरूरी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'आज गंदा फंसे हो भाई। रील के बाद बेस्ट ऑफ लक।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बड़े कूल पापा हैं यार आपके तो।' एक और यूजर ने लिखा, '90 के दशक के लोगों को मौत कैसी दिखती है- ऐसी।' एक ने कहा, 'अब सर्विस होगा भाई का, वो भी मेजर वाला।'