अपडेटेड 9 February 2026 at 09:22 IST
'आज उसकी शादी, मुझे नहीं जीना...', बेवफाई से टूटा लड़का खुदकुशी करने रेलवे ट्रैक पर लेट गया, तभी हुआ कुछ ऐसा और... आगे VIDEO में देखिए
Viral Video: प्यार में धोखा मिलने से टूटकर बिखरा लड़का ट्रेन के नीचे आकर जान देने पहुंचा। तभी ट्रेन ड्राइवर की नजर उस पर पड़ गई। फिर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है।
- वायरल न्यूज़
- 4 min read

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर बेवफाई से टूटे एक शख्स का हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ट्रेन की पटरी पर जान देने के लिए पहुंचा। गनीमत रही कि ट्रेन ड्राइवर ने उसे देखकर ट्रेन समय रहते रोक दी।
दरअसल, प्यार में धोखा मिलने से टूटा लड़का गलत फैसला लेने की कगार पर पहुंच गया। गर्लफ्रेंड की शादी किसी और के साथ होने से वो पूरी तरह बिखर गया। ऐसे में वो अपनी जान देने पर तुल गया।
रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने पहुंचा युवक
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक युवक ट्रेन की पटरी पर सोया हुआ है। उसे दूर से देख ड्राइवर ट्रेन रोक देता है और वीडियो बनाते हुए उसके पास पहुंचता है। इस दौरान जब ड्राइवर उससे पूछता है कि आखिर क्यों वो अपनी जान देने पर उतारू हो गया है, तब वो फूट-फूटकर रोने लगता है और अपनी कहानी बताता है।
प्यार में मिले धोखा से टूटा
युवक फूट-फूटकर रोते हुए कहता कि वो एक लड़की के साथ पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में था, लेकिन अब वो उसे धोखा देकर किसी और से शादी कर रही है। अगर वो किसी और की हो गई तो वो उसके बिना जी नहीं पाएगा। यही वजह है कि वो अपनी जान दे देना चाहता है।
Advertisement
ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
इसके बाद ड्राइवर ने उसे खूब समझाया और स्थिति को काबू में करने की पुरजोर कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते ड्राइवर की नजर युवक पर चली गई और उसकी जान बच गई। हर कोई ड्राइवर के सूझबूझ की तारीफ कर रहा है।
'आज इमोशनल डैमेज नॉर्मल हो गया है….'
वीडियो को @WokePandemic नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में मौके की पूरी कहानी बयां करते हुए लिखा गया है, 'एक ट्रेन ड्राइवर ने एक आदमी को पटरी पर अपनी जान देने के लिए लेटा हुआ देखा। वो ट्रेन रोककर उसके पास गया और पटरी से हटने को कहा। उसने उस आदमी से पूछा कि वो अपनी जान क्यों दे रहा है। आदमी ने जवाब दिया कि एक लड़की ने मुझे प्यार में धोखा दिया और अब वह किसी और से शादी कर रही है।'
Advertisement
आगे लिखा है, 'हम मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हैं, हम स्टे स्ट्रॉन्ग कोट्स पोस्ट करते हैं। लेकिन जब कोई आदमी धोखे के बाद चुपचाप टूट जाता है, तो किसी को परवाह नहीं होती। लोग हंसेंगे, लोग कहेंगे, मूव ऑन ब्रो, लोग उसे कमजोर होने का इल्जाम देंगे, लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं करता कि दिलों के साथ कितनी आसानी से खेला जाता है, आज प्यार डिस्पोजेबल हो गया है। समाज ने इमोशनल डैमेज को नॉर्मल कर दिया है, खासकर जब ये पुरुषों के साथ होता है।'
'…वफादारी एक मजाक बन गई है'
वीडियो को खबर लिखे जाने तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों की संख्या में लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'ये सब बातें तब तक बेवकूफी लगती हैं जब तक आप खुद लव ब्रेकअप का अनुभव नहीं करते।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां 'वफादारी' एक मजाक बन गई है और पुरुषों का मेंटल हेल्थ एक 'टैबू' है।' एक अन्य यूजर ने ड्राइवर को लेकर लिखा, 'ड्राइवर को गुस्सा होकर उसे थप्पड़ मारने का पूरा हक था। इसके बजाय उसने हमदर्दी चुनी। रिस्पेक्ट।' एक और यूजर ने लिखा, 'दिल तोड़ने वाला धोखा, दयालु ड्राइवर ने टूटे हुए दिल को बचाया। सम्मान।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 09:22 IST