अपडेटेड 3 January 2026 at 13:35 IST

कौन हैं श्री किशोरी, जिनके गुरु बने कुमार विश्वास? महज 14 साल की उम्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि; संस्कार ने जीत लिया कवि का दिल

जया किशोरी की तरह ही कम उम्र में भक्ति की राह पर चलते हुए श्री किशोरी ने कथा वाचन और भजन गायन से अपनी एक पहचान बना ली। अब कवि कुमार विश्वास ने श्री किशोरी को अपनी शिष्या बनाया है। दोनों की मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
shree kishori meet guru kumar vishwas
कुमार विश्वाससे मिलीं श्री किशोरी | Image: Instagram

कथावाचिका श्री किशोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। महज 14 साल की उम्र में ही उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्री किशोरी कथा वाचन और भजन गायन से लाखों लोगों का दिल जीत रही हैं। बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब कवि कुमार विश्वास ने उन्हें अपना शिष्या बनाया है। श्री किशोरी ने बताया कि शुरुआच से ही वो कुमार विश्वास को अपना गुरु मानती थीं।

जया किशोरी की तरह ही कम उम्र में भक्ति की राह पर चलते हुए श्री किशोरी ने कथा वाचन और भजन गायन से अपनी एक पहचान बना ली। बड़ी संख्या में लोग उनकी कथा सुनने आते हैं। अब श्री किशोरी महान कवि कुमार विश्वास की शिष्या बन गई है। हाल ही में कानपुर में मशहूर कवि कुमार विश्वास से जया किशोरी की मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

कुमार विश्वास की शिष्या बनीं श्री किशोरी

इस मुलाकात में श्री किशोरी इतनी खुश नजर आईं कि उनके चेहरे पर मुस्कान नहीं थम रही थी। उन्होंने लाल रंग का सादा सूट पहना था और सिर झुकाकर कुमार विश्वास का सम्मान किया। श्री किशोरी ने कुमार विश्वास को अपना गुरु मान लिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आज अपनी शिष्या के रूप में स्वीकार करके आपने मेरा मनोबल और सम्मान बढ़ा दिया। आपसे वादा है कि एक अच्छे शिष्य की तरह आपके मार्गदर्शन में देश और समाज हित में अपने कार्य करती रहूंगी।"

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कुमार विश्वास भी श्री किशोरी पर ढेर सारा प्यार लुटाते नजर आए। उन्होंने अपने शिष्या को भगवान राम के नाम वाली शॉल ओढ़ाई और ढेर सारा आशिर्वाद दिया। श्री किशोरी ने हाथ जोड़कर अपने गुरु से आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों कुछ बातचीत करते भी नजर आए। अब .यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

Advertisement

श्री किशोरी की सादगी ने जीता दिल

श्री किशोरी की सादगी उनके लुक में साफ झलकती है। इस मुलाकात में उन्होंने लाल रंग का प्लेन सूट और प्लाजो पहना था। गोल्डन डिटेलिंग वाला दुपट्टा और सफेद पफी जैकेट ने उनके देसी लुक को पूरा किया। भारी गहनों से दूर रहते हुए सिर्फ एक साधारण अंगूठी पहनी थी। उनकी यह सादगी और मासूमियत सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही है। श्री किशोरी की यह मुलाकात और गुरु-शिष्य का रिश्ता लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनकी भक्ति और सादगी युवाओं को भी प्रेरित कर रही है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत, संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 January 2026 at 13:09 IST