Magh Mela 2026: प्रयागराज में माघ मेले की आज से शुरुआत, हजारों की संख्या में पवित्र संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु; 15 फरवरी तक चलेगा आयोजन

संगम नगरी प्रयागराज में आज 3 जनवरी 2026 से माघ मेले का शुभारंभ हो गया। पवित्र संगम में आस्था की डूबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Magh Mela 2026
Magh Mela 2026 | Image: ANI/Republic

संगम नगरी प्रयागराज में आज 3 जनवरी 2026 से माघ मेले का शुभारंभ हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले का पहला पौष पूर्णिमा स्नान आज हो रहा है। कुल 44 दिनों तक यह मेला चलेगा। मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले को  भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर तैयारियां की हैं।

माघ मेला 2026 के पहले दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं। सुबह से ही संगम के घाटों पर आस्था का जनसैलाब नजर आ रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं।

पवित्र संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

मेले के आयोजन को लेकर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने कहा, "बहुत ही सुचारू रूप से सभी चीजें चल रही हैं। सभी इंतज़ाम पूरे हैं। श्रद्धालु हर घाट पर स्नान कर रहे हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। लोग संगम क्षेत्र में आसानी से आ-जा पा रहे हैं... काफी संख्या में श्रद्धालु यहाँ आए हैं और स्नान कर रहे हैं।"

श्रद्धालु के लिए अच्छी और सुचारू व्यवस्था

माघ मेले की जिम्मा संभाल रही  मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया, "यहां पर जितने श्रद्धालु हैं उनसे बात की गई। सभी को व्यवस्था सुचारू और अच्छी लग रही है और सभी लोग सुविधानुसार यहां पर स्नान कर रहे हैं। हमें जिस प्रकार से सुविधा उपलब्ध करवानी थी, उसी प्रकार सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। "

Advertisement

साधुओं ने भी पवित्र संगम में लगाई डुबकी

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर लगने वाला यह मेला आस्था, श्रद्धा और साधना का अद्भुत संगम होता है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और कल्पवासी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए यहां पहुंचते हैं। पौष पूर्णिमा पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में साधु भी प्रयागराज पहुंचे हैं। पवित्र संगम में डुबकी लगाने के बाद साधुओं ने कहा,माघ मेला बहुत पवित्र है। इसकी पवित्रता महाकुंभ के बराबर है। इन दिनों पवित्र स्नान करने से पाप धुल जाते हैं, आत्मा शुद्ध होती है और ईश्वर की कृपा मिलती है।"
 

माघ मेला 2026 की मुख्य स्नान की तिथि

माघ मेले में कुल 6 मुख्य स्नान पर्व पड़ रहे हैं। ये दिन स्नान-दान के लिए सबसे श्रेष्ठ माने जाते हैं। पौष पूर्णिमा - 3 जनवरी 2026,मकर संक्रांति - 14 जनवरी 2026, मौनी अमावस्या - 18 जनवरी 2026, बसंत पंचमी - 23 जनवरी 2026, माघी पूर्णिमा - 1 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि -15 फरवरी 2026।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, किन चीजों पर जारी रहेगी रोक?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड