अपडेटेड 8 April 2025 at 18:15 IST
युवक के साथ रिलेशनशिप में थी लड़की, शादी के लिए उसके पेरेंट्स से मिलने गई, पिता को देखा तो क्यों निकल गई चीख?
इन दिनों हैरतअंगेज मामला चर्चा में है जहां एक महिला का होने वाला ससुर ही उसका एक्स बॉयफ्रेंड निकला। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद लड़की खुद भौचक्का रह गई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Weired News: आजकल लोग तरह-तरह की घटनाओं की जानकारी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं जिससे दूसरे लोग उनके बारे में जान पाते हैं। अब हाल ही में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया जिसे जानने के बाद आपका दिमाग ही घूम जाएगा।
इन दिनों हैरतअंगेज मामला चर्चा में है जहां एक महिला का होने वाला ससुर ही उसका एक्स बॉयफ्रेंड निकला। इसे जानने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर क्यों और कैसे... तो चलिए बताते हैं।
आमना-सामना हुआ तो उड़े होश
दरअसल, डेटिंग एप पर महिला की मुलाकात एक लड़के से हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और फिर धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ने लगा। जल्दी ही दोनों का रिलेशनशिप मजबूत हो गया। दोनों ने अपने प्यार को नाम देने का फैसला किया और शादी करने की ठानी। शादी की बात को लेकर युवक ने महिला को अपने परिवार वालों से मिलवाने के बारे में सोचा। फिर क्या था जगह और तारीख तय हुई और फिर महिला का लड़के के पिता से आमना-सामना हुआ। ये देखते ही लड़की को 440 वॉल्ट का तगड़ा झटका लगा। उसने लड़के के पिता यानि कि अपने होने वाले ससुर को बिना इंट्रोडक्शन के ही पहचान लिया।
लड़के के पिता को कर चुकी थी डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने एक पॉडकास्ट में खुद के साथ हुए इस अजीबोगरीब घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि पिछले क्रिसमस के मौके पर उसने इसी शख्स (मौजूदा बॉयफ्रेंड के पिता) को डेट किया था। हालांकि जब वो उस शख्स को डेट कर रही थी तब उसे इस बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर वो उसका ससुर बनने वाला होगा। उस वक्त (डेटिंग के समय) वो बहुत यंग दिखता था।
Advertisement
रिश्तों की उलझी डोर में फंसी महिला
महिला ने आगे बताया कि यह खुलासा होने के बाद उसे बेहद शर्मिंदगी महसूस हुई। इतना ही नहीं, इसके बाद वो इस उलझे रिश्तों की कड़ी को लेकर उलझन में भी पड़ गई। क्योंकि एक तरफ उसका प्यार है दूसरी तरफ उसका होने वाला ससुर जिसे वो पहले ही डेट कर चुकी है। इस अनचाहे रिश्तों की मझधार में फंसी महिला यह सोचने पर मजबूर हो गई है कि आखिर अब उसे किस तरह का अगला कदम उठाना चाहिए? अगला कदम सही होगा या नहीं? फिलहाल यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 April 2025 at 17:50 IST