VIDEO: विदाई के बाद दुल्हन को घर ले जा रहा था दूल्हा, सुहागरात का नहीं कर सका इंतजार; गाड़ी में जो किया वो हो गया VIRAL

Newly Wedded Couple Video Viral: इन दिनों एक नए नवेले जोड़े का ऐसा वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है जिसे देख आप लाज से अपनी आंखें मूंदने पर मजबूर हो जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Newly Wedded Couple Video Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। इन्हीं में से कई बार कुछ ऐसे क्लिप्स सामने आ जाते हैं जो चौंका देने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक नए नवेले जोड़े का ऐसा वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है जिसे देख आप लाज से अपनी आंखें मूंदने पर मजबूर हो जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक नए नवेले जोड़े का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दूल्हा दुल्हन को विदा कर घर ले जा रहा होता है। लेकिन तभी वो कार के अंदर दुल्हन संग कुछ ऐसी हरकत कर बैठता है जिसे देखने के बाद यकीनन आप उसे चार बातें सुनाए बिना नहीं रह पाएंगे। क्या है पूरा माजरा आईए बताते हैं...

सुहागरात से पहले ही बेकाबू हुआ दूल्हा

हुआ यूं कि शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को विदा कर ससुराल ले जा रहा होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कार में बैठे हैं। दुल्हन का लाल जोड़ा देख समझ आ रहा है कि कपल की नई-नई शादी हुई है। दूल्हा-दुल्हन के अलावा कार में कई और लोग भी नजर आ रहे हैं। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी महिला वीडियो बना रही है। इसमें दूल्हे और दुल्हन को बेहद करीब बैठे देखा जा सकता है। वहीं दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हनिया के प्यार में बिल्कुल खोया हुआ नजर आ रहा है। हद तो तब हो गई जब दुल्हन भी मदहोश दिखाई दी। कार में मौजूद अन्य लोगों के बीच न्यूली वेड कपल आउट ऑफ कंट्रोल होता दिखा।

यह पूरा वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इसे एक्स हैंडल पर 'हंसना जरूरी है' नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके कैप्शन में लिखा है- 'अरे भाई रूक जा थोड़ा, घर तक तो पहुंच जा तेरी ही है वो।'

Advertisement

वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?

वहीं कमेंट सेक्शन में भर-भरकर प्रतिकयाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा- 'कुछ तो शर्म करो गाड़ी में और भी लोग बैठे हैं उनका काम खराब कर रहे हो।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'शायद भरोसा नहीं है, घर पहुंचने से पहले ही BF के साथ भाग गई तो। एक और यूजर ने लिखा- 'काश की वैसे ही जिंदगी भर संभाल के रख्खो एक दूसरे को।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'भाई तू बहुत जल्दी में है।' कुछ अन्य ने मजे लेते हुए कहा- 'रुको जरा सब्र करो।'

यह भी पढ़ें: Noida: पहले सिर पर हथौड़े से किया वार फिर काटा गला... अवैध संबंध के शक में ले ली पत्नी की जान, कातिल पति का खौफनाक कबूलनामा

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड