VIRAL VIDEO: बस स्टैंड के पास छेड़छाड़ कर रहा था युवक, महिला ने सड़क पर चप्पलों से कर दी जोरदार पिटाई, छोड़ने की भीख मांगता रहा शख्स फिर...
सोशल मीडिया पर हल्द्वानी बस स्टैंड का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और लोगों की मानसिकता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
उत्तराखंड के हल्द्वानी बस स्टैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने छेड़खानी का विरोध करते हुए एक व्यक्ति की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
महिला ने की बीच सड़क पर युवक की पिटाई
घटना हल्द्वानी के मुख्य बस स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति काफी देर से युवती का पीछा कर रहा था और उस पर फब्तियां कस रहा था। युवती ने पहले तो उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया और आरोपी ने कथित तौर पर बदतमीजी की सारी हदें पार कर दीं, तो युवती का गुस्सा फूट पड़ा। युवती ने बिना वक्त गंवाए अपनी चप्पल निकाली और मनचले पर बरस पड़ी। उसने आरोपी को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी आरोपी को बचाने की कोशिश नहीं की।
सोशल मीडिया पर 'सिंघम' अवतार की तारीफ
घटना स्थल पर मौजूद किसी चश्मदीद ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती किस तरह निडर होकर उस व्यक्ति को सबक सिखा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स युवती के इस साहस और 'सिंघम' अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मनचलों को सुधारने के लिए ऐसा ऑन-द-स्पॉट फैसला बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें - BAT-BMS जैसे ऐप्स पर चला सरकार का चाबुक, हटाने के दिए निर्देश; ई-रिक्शा को रिमोटली डिसेबल करने से चालक हो रही भारी परेशान