BAT-BMS जैसे ऐप्स पर चला सरकार का चाबुक, हटाने के दिए निर्देश; ई-रिक्शा को रिमोटली डिसेबल करने से चालक हो रही भारी परेशान
BAT BMS App के जरिए ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया था। लोग अपनी मौज-मस्ती और रील्स बनाने के चक्कर में बीच रास्ते में चलते हुए ई-रिक्शा को ऐप के जरिए रोक रहे थे। इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत से न केवल गरीब चालकों की रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा था, बल्कि सड़क पर किसी बड़े हादसे या एक्सीडेंट का खतरा भी लगातार बना हुआ था।
- भारत
- 2 min read

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई ऐसे हैरान करने वाले वीडियो वायरल हो रहे थे, जिनमें लोग चलते-चलते ई-रिक्शा को बीच रास्ते में ही अचानक बंद कर देते थे। इस पूरी शरारत के पीछे हाथ था एक चाइनीज ऐप का, जिसका नाम BAT BMS App है। मौज-मस्ती और दूसरों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल हो रहे इस ऐप पर अब भारत सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है।
BAT-BMS जैसे ऐप्स पर चला सरकार का चाबुक
मामले की गंभीरता और ई-रिक्शा चालकों की परेशानी को देखते हुए, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सुरक्षा और डेटा संरक्षण पहलुओं की बारीकी से समीक्षा करने के बाद, इस चीनी ऐप को Google Play Store और Apple App Store से तुरंत हटाने के निर्देश दे दिए हैं। सरकार के इस फैसले से लाखों ई-रिक्शा चालकों ने राहत की सांस ली है।
आखिर कैसे काम करता था यह ऐप?
तकनीकी रूप से समझें तो इस ऐप को चीनी कंपनी Shenzhen Grenergy Technology द्वारा विकसित किया गया था। यह मूल रूप से एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) इंटरफेस है। इसका काम ब्लूटूथ इनेबल्ड लिथियम-आयन बैटरी की चार्जिंग, हेल्थ, तापमान और वोल्टेज को वायरलेस तरीके से मॉनिटर करना था। ऐप की इसी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फायदा उठाकर कुछ लोग सड़क पर चल रहे ई-रिक्शा की बैटरी को रिमोटली बंद कर देते थे।
ई-रिक्शा कैसे रुक रहे थे?
सड़कों पर अचानक ई-रिक्शा रुकने के पीछे एक चाइनीज मोबाइल ऐप का हाथ था, जिसे Shenzhen Grenergy Technology द्वारा तैयार किया गया था। यह ऐप ब्लूटूथ इनेबल्ड लिथियम बैटरी की सेहत पर नजर रखने के लिए बनाया गया था। यह ऐप वायरलेस तरीके से बैटरी की चार्जिंग, हेल्थ, तापमान और वोल्टेज को मॉनिटर करता था। आपको बता दें, यह एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम इंटरफेस के तौर पर काम करता था, ताकि ड्राइवर को बैटरी की सही स्थिति का पता चलता रहे।