VIRAL: तलाक केस के बीच महिला के पिता को आया हार्ट अटैक, ससुर को बचाने के लिए लगा दी जान... फिर कोर्ट में फाड़ा पेपर और कर लिया आलिंगन, VIDEO

Husband Wife Viral Video: वैसे तो आजकल कई तरह की चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है।

Viral Video
Viral Video | Image: X

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। यह कहानी है नफरत, मजबूरी, इंसानियत और फिर अचानक से हुए एक भावुक मिलन की। एक X  अकाउंट द्वारा शेयर किए गए इस मामले ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत था झूठा केस

कहानी शिखा सिंह और उनके पति सौरभ की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शिखा ने अपने पति सौरभ पर दहेज का झूठा केस दर्ज करा दिया और तलाक की मांग करने लगीं।

यह केस एक-दो दिन नहीं, बल्कि पूरे 5 साल तक खिंचा। इन 5 सालों की कानूनी लड़ाई में शिखा के पिता की जिंदगी भर की सारी जमा-पूंजी खत्म हो गई।

पिता को आया हार्ट अटैक

पैसों की तंगी और मानसिक तनाव के बीच शिखा के पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया। पैसे न होने की वजह से उन्हें मजबूरी में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनकी हालत गंभीर थी।

Advertisement

पति ने निभाया दामाद का फर्ज

जब शिखा के पति सौरभ को इस बात की भनक लगी, तो वह पुरानी सारी कड़वाहट भूल गए। उन्होंने तुरंत अपने ससुर को वहां से निकाला और एक अच्छे, महंगे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। ससुर के इलाज का सारा खर्च सौरभ ने ही उठाया।

कोर्ट के बाहर का वो भावुक पल

अगले ही दिन कोर्ट में उनके तलाक के केस की सुनवाई थी। लेकिन अपने पिता की जान बचाने के लिए पति द्वारा उठाए गए इस कदम ने शिखा का दिल पूरी तरह बदल दिया। वायरल हो रहे 19 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखा ने कोर्ट में तलाक के पेपर फाड़ दिए। वीडियो में वह एक इमारत के बाहर फूट-फूट कर रोती हुई और अपने पति सौरभ को कसकर गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने यह पूरा भावुक नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो और कहानी के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। बहुत से लोग इसे एक 'हैप्पी एंडिंग' मान रहे हैं। उनका कहना है कि आखिरकार इंसानियत और प्यार की जीत हुई और एक टूटता हुआ घर बच गया। वहीं, कई यूजर्स इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। कुछ लोग सौरभ को 'सिम्प' कह रहे हैं और पूछ रहे हैं कि जो पत्नी 5 साल तक झूठे केस में पति को फंसाकर टॉर्चर कर सकती है, क्या सिर्फ एक एहसान के बाद उसका यह हृदय परिवर्तन सच्चा है?

चाहे लोगों की राय जो भी हो, लेकिन इस घटना ने यह जरूर साबित कर दिया है कि मुश्किल वक्त में दिखाई गई थोड़ी सी इंसानियत बड़े से बड़े विवाद को भी खत्म करने की ताकत रखती है।

यह जरूर पढ़ें: 15 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर, 46 साल बाद साधु के वेश में भिक्षा मांगने पहुंचा घर तो फूट-फूट कर रोने लगी मां, भावुक पल का VIDEO VIRAL

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड