आस्था का ढोंग, धार्मिक मूर्तियों तक पहुंची अश्लीलता! रील बनाने के लिए लड़कों की घिनौनी हरकतें, VIDEO VIRAL

Viral Video: ट्वीटर अब एक्स अकाउंट पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धार्मिक मूर्तियों पर आस्था के नाम पर अश्लीलता फैलाया जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: X

Viral Video: धार्मिक आयोजनों और विर्सर्जन यात्राओं में एक ओर जहां श्रद्धा का सैलाब उमड़ता है। वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतें पूरे समाज को शर्मसार कर देती हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें भक्ति के नाम पर केवल हुड़दंग और अमर्यादित व्यवहार दिखने को मिल रहा है। यह घटना सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ही नहीं आहत करने वाली है बल्कि पब्लिक नैतिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। देखिए इस वीडियो को...

श्रद्धा के बीच हुई शर्मनाक हरकत

वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि देवी मां को विसर्जन के लिए ले जाया जाता है। इस मौके में मां की प्रतिमा के आसपास कई सारे युवक जमा हैं। चारों तरफ जय माता दी के नारे लग रहे हैं। लेकिन इन युवकों का ध्यान भक्ति में नहीं बल्कि कैमरे के सामने अपनी शर्मनाक हरकतों को दिखाने में है। ये युवक जानबूझकर देवी की मूर्ति के चेहरे के बेहद करीब जाकर उंगली डाल रहे हैं। इतना ही नहीं वे इस घटिया को बार- बार दोहराते हैं। मूर्ति के मुख के पास ले जाकर उसे अपमानित करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिखा हुड़दंग

इस पूरी घटना के दौरान युवकों के चेहरों पर किसी भी प्रकार का पछतावा या भय नजर नहीं आता है। इसके विपरीत वे कैमरे की ओर देखकर ठहाके लगा रहे हैं। इस अपमानजनक हरकत को मनोरंजन का साधन मान रहे हैं। भीड़ में वह भारी धक्का-मुक्की और अव्यवस्था का माहौल साफ नजर आ रही है। जिस आस्था के साथ भक्त मूर्ति को विदा करने निकलते हैं वहां इन युवकों ने सिगरेट के धुएं और अपनी बदतमीजी से पूरी पवित्रता को नष्ट करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद से ही लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और ऐसे हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
 

यह भी पढ़ें: भरी बस में बेटी की उम्र की लड़की से अधेड़ ने की अश्लीलता की हद पार, युवती ने पहले गाल पर रसीदा चमाचा, फिर सिखाई तहजीब

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड