भरी बस में बेटी की उम्र की लड़की से अधेड़ ने की अश्लीलता की हद पार, युवती ने पहले गाल पर रसीदा चमाचा, फिर सिखाई तहजीब
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेटी की उम्र की लड़की से अधेड़ आदमी अश्लीलता की हद पार करता है। इसके बाद दूसरी युवती उसे तमाचा रसीद करके सबक सिखाती है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: वायरल हो रहा वीडियो केरल की एक KSRTC बस का है। इस वीडियो में नजर आता है कि करीब 35-40 साल की उम्र का एक आदमी अपने साइड में बैठी हुई बच्ची को गलत तरीके से छूते हुए नजर आ रहा है। बाद बस में मौजूद दूसरी युवती को भी वह आदमी उसके बैक पर टच करता है, जिसके बाद में वह महिला गुस्से से आगबबूला हो जाती है। फिर उस आदमी की भरी बस में जमकर फटकार लगाती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कैसे बस में बैठा व्यक्ति दो महिलाओं के साथ बदतमीजी करने की कोशिश करता है।
अधेड़ ने की दो महिलाओं के साथ बदतमीजी
वायरल हो रहे इस वीडियो में सबसे पहले एक अधेड़ उम्र का आदमी अपने पास में बैठी लड़की को गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है। वह अपने दाएं हाथ की कोहनी को लड़की के सीने से बार- बार बहाने से लगाता है। लड़की अपने फोन से चुपचाप सब रिकॉर्ड कर लेती है। फिर दूसरी महिला उठकर उस आदमी के सामने से जब निकलती है, तो उसे भी पीछे से छूता है। इसके बाद वह महिला गुस्से में अधेड़ को सबक सिखाती है।
महिला ने जड़ा जोरदार तमाचा
महिला बेहद गुस्से में उस अधेड़ आदमी को कड़ी फटकार लगाती है। इसके साथ ही वह अधेड़ को जोरदार तमाचा जड़ देती है। वह बार- बार कहती है कि उम्र का लिहाज करते हुए उसे ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं हैं। इसके साथ वह बोलती हैं कि उसके पास व्यक्ति द्वारा की गई गलत हरकत का वीडियो में सबूत है। महिला गुस्से से तिलमिलाई हुई होती है, वह बाकी के बस के यात्री और कंडक्टर से शिकायत करती है और कहती है कि ऐसे लोगों को सबक मिलना चाहिए।
अधेड़ ने मांगी माफी
वायरल वीडियो में आरोपी व्यक्ति शुरू में तो सफाई देने के लिए कुछ बोलने की कोशिश करता है, लेकिन बाद में वह हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई देता है। महिला खुद को कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर बताती है। कहती है कि वह इस घटना और वीडियो को सोशल मीडिया पर डालेगी ताकि दुनिया उसका असली चेहरा देख सके। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।