ये पाकिस्तान में ही हो सकता है! पाकिस्तानियों ने गधे पर बैठकर निकाला जुलूस, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का अनोखा विरोध; Video
Viral Video: पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं, जिसके बाद अब जनता ने नया पैतरा अपनाया है। वहां के लोग अब सड़कों पर गधों की लाइनें लगा दी हैं, जिसके लगातार वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: प्रेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और आसमान छूती महंगाई कॉमन आदमी की कमर तोड़ रखी है। अब पाकिस्तान के हैदराबाद में इस संकट के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन का ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लिया है। आइए देखते हैं इस वीडियो में क्या है।
पाकिस्तान का अनोखा विरोध प्रदर्शन
हैदराबाद के कासिमाबाद इलाके में पब्लिक एलायंस की ओर से एक अनोखा जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों और बाइक को साइड कर दिया है। अब वहां के लोग गधों पर बैठकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक वहां के पेट्रोल की कीमतें अब उनकी पहुंच के बाहर पहुंच चुकी हैं। अब उनके पास ट्रैवल करने के लिए सिर्फ गधों का ही सहारा बचा है।
पटवारियों पर तंज
प्रदर्शनकारियों ने इस विरोध के दौरान प्रतीकात्मक रूप से गधों का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस जुलूस में शामिल हुए लोगों ने वहां की सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना किया है। इसके साथ ही इस बात की भी पुष्टी की है कि वहां की आम जनता महंगाई को सह नहीं पा रही है।
गधें पे हो रहे इस विरोध के वीडियोज लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज पर कई लोग इसे सही तरह का प्रदर्शन बता रहे हैं, वहीं कई लोग मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि इस तरीके का विरोध प्रदर्शन सिर्फ पाकिस्तानी ही कर सकते हैं।