VIRAL VIDEO: मां की लाश और बगल में बिलखती बिटिया की गुहार- आंगनबाड़ी की छोटी सी नौकरी में DPO ने इतना हड़काया, ऐसी टेंशन दी कि वो नहीं रहीं...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की रोते हुए बोल रही है कि, आज मेरी मां नहीं रही, मेरी मम्मी को इन लोगों ने इतनी टेंशन दी, इतनी टेंशन दी की, वो परेशान रहने लगी। लड़की की सिसकियां सुन किसी का भी कलेजा पसीज जाएगा, सुनिए। कैसे लड़की ने बताया कि ना सैलरी मिलती थी और काम ज्यादा करवाते थे, कुछ बोलो को उल्टा अधिकारी लोग हड़का देते थे।

Follow : Google News Icon  
Anganwadi Worker Death daughter emotional Video
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बिटिया रो-रोकर बोली- “मम्मी को इतनी टेंशन दी कि आज वो नहीं रहीं” | Image: X

Anganwadi Worker Harassment Viral Video: यूपी के शाहजहांपुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की रोते-रोते अपनी मां की पीड़ा बयां कर रही है। वीडियो में आंखों में आंसू और सिसकियां सुन किसी का भी कलेजा फट जाएगा। बेटी बार बार कहती है कि 'मेरी मम्मी नहीं रही... उन्हें इतनी टेंशन दी, इतनी टेंशन दी की वो परेशान रहती थी।'

रोते हुए क्या बोली लड़की?

वीडियो मं लड़की का दर्द देख हर कोई भावुक हो रहा है और सोचने पर मजबूर हो रहा है कि छोटी-सी आंगनवाड़ी की नौकरी में उसकी मां को कितना बोझ झेलना पड़ा। शेयर किए गए वीडियो में लड़की ने सीधे आरोप लगाए कि विभाग ने उनकी मां को बहुत ज्यादा काम दिया हुआ था, ऊपर से उनका सैलरी अकाउंट भी बंद हो गया। मां बार बार गुहार लगाती रहीं लेकिन अधिकारियों ने उन्हें हड़का दिया। जिसके बाद वो परेशान रहने लगी।

क्या है पूरा मामला?

लड़की ने आरोप लगाते हुए बताया कि, उनकी मां प्रीति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। सरकारी विभाग ने उन्हें BLO का अतिरिक्त काम भी दे दिया था। वहीं कई महीनों से सैलरी भी नहीं मिल पा रही थी, क्योंकि उनका अकाउंस बंद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने DPO को इसके बारे में बताया तो, DPO ने मां और बेटी दोनों को बहुत बुरी तरह हड़काया और बहुत कुछ बोला। जिसके बाद उनकी मम्मी आधे घंटे तक रोई वो भी रोई।

युवती आगे कहती हैं कि 'मेरी मम्मी को अधिकारियों ने बहुत प्रताड़ित किया। इतनी टेंशन दी कि आज मेरी मां नहीं रही।' युवती के मुताबिक, अधिकारियों की ओर से लगातार दबाव, डांट-फटकार और सैलरी न मिलने की वजह से उनकी मां मानसिक तनाव में रहने लगीं और आज आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

Advertisement

लड़की की अपील से भावुक हुए लोग 

वीडियो सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्थिति सुधारने की जरूरत है। हालांकि, अभी तक विभाग या जिला प्रशासन की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस तरह के मामलों की जांच होनी चाहिए ऐसी मांग उठ रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर अतिरिक्त काम का बोझ और समय पर सैलरी न मिलना पुराना मुद्दा है। ऊपर से अधिकारी डांट फटकार लगाते हैं। इससे यकीनन कोई भी कार्यकर्ता मानसिक रूप से प्रताड़ित हो उठेगा। यह वीडियो सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हालात को दिखाती है। लड़की की भावुक अपील और सच्चाई की आवाज ने सभी को हिला कर रख दिया है। यूजर्स चाहते हैं कि ये वीडियो प्रशासन तक पहुंचे और इसपर जांच की जाएं।

यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, लॉन्च होने वाली है प्लॉट स्कीम

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड