Noida Plots: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर लेने का सपना होगा पूरा, YEIDA लॉन्च करने जा रहा 973 प्लॉट की स्कीम; इस वेबसाइट पर रखें नजर

Greater Noida Plots: नोएडा एयरपोर्ट के पास YEIDA आवासीय प्लॉट योजना लॉन्च कर रहा है। अगर आप भी यहां एयरपोर्ट के पास घर लेना चाहते हैं तो यहां पढ़ें पूरी जानकारी। जानें कब योजना लॉन्च होगी और प्लॉट के लिए आवेदन कब कर सकते हैं?

Follow : Google News Icon  
YEIDA (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) Plot Scheme 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास लें सपनों का घर! YEIDA लॉन्च करेगा 973 प्लॉट्स की स्कीम | Image: Representative ai

Greater Noida Plots: अगर आप  नोएडा एयरपोर्ट के पास अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (YEIDA) की पहली आवसीय प्लॉट योजना 6 अप्रैल को लॉन्च होने जा रही है। इस योजना में 973 आवासीय प्लॉल शामिल होंगे। जिसमें से 755 आवासीय प्लॉट जनरल कैटेगरी के लिए होंगे। इस योजना में आवेदन के लिए एक महीने का वक्त दिया जाएगा।

प्लॉट कहां-कहां और कितने बड़े होंगे? 

ये प्लॉट सेक्टर 15C, सेक्टर 18 और सेक्टर 24A में प्रस्तावित हैं। प्लॉट का साइज 162 वर्गमीटर से शुरू होकर 290 वर्गमीटर तक होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बेहद करीब होने की वजह से यहां प्लॉट्स की डिमांड का फाफी बढ़ गई है।

कैसे करें आवेदन और कब निकेगी लॉटरी?

YEIDA (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) के CEO राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कीम लॉन्च होने के बाद लोगों को आवेदन के लिए पूरे एक महीने का वक्त दिया जाएगा। पूरा आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन ही होगा। पंजीकरण शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। प्लॉट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत राशि पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करनी होगी। वहीं, 18 जून को लॉटरी के जरिए प्लॉट्स का आवंटन किया जाएगा। अगर आपको प्लॉट नहीं मिला तो पंजीकरण शुल्क पूरी तरह वापस आपके खाते में आ जाएगा और प्लोट मिलने पर यह राशि प्लॉट की कीमत में एडजस्ट हो जाएगी।

लंबे वक्त से क्यों अटकी थी योजना? 

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण की नई आवंटन दरें बुधवार (1 मार्च) से लागू हो गई हैं। इन्हीं नई दरों का इंतजार YEIDA कर रहा था। अब नई दरें लागू होते ही स्कीम की तारीख फाइनल कर दी गई है। इस आवासीय स्कीम के अलावा YEIDA चालू वित्त वर्ष में औद्योगिक प्लॉट, मिश्रित भूमि उपयोग और संस्थागत प्लॉट स्कीम्स भी लाएगा। प्राधिकरण ने इस साल 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पास किया है। इसमें सबसे ज्यादा रकम प्लॉट स्कीम्स और पुराने बकाये से आएगी।

Advertisement

नोएडा एयरपोर्ट के पास ये प्लॉट्स उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका होगा जो एयरपोर्ट के पास इस अच्छी लोकेशन में अपना घर चाहते थे। आवेदन YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर करना होगा, इस पर आपको नजर बनाएं रखनी होगी। वहीं, स्कीम लॉन्च होते ही सभी डिटेल्स वेबसाइट पर दिख जाएगी। 

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने संसद में उठाए जोरदार मुद्दे, फिर केजरीवाल ने क्यों हटाया?

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड