आग का गोला, डंडे वाली बंदूक और देशभक्ति गाना...बॉर्डर पर जंग की तैयारी जैसी निकली बारात; वायरल VIDEO देख आप भी पकड़ लेंगे माथा

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के सामने ऐसा करतब दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो देख हंस-हंस कर पेट दुखने लगेगा, दूल्हे के सामने आग का गोला बनाया जाता है, फिर डंडे वाली बंदूक से धुआं-धुआं कर देते हैं।

Follow : Google News Icon  
Shadi viral video
दूल्हा शेरवानी में खड़ा, सामने आग का गोला बनाया, डंडे वाली बंदूक से धुआं-धुआं और 'मां तुझे सलाम...' अनोखे स्टाइल में बारात का स्वागत | Image: Video Grab

Shadi viral video: शादी के दिन दूल्हे की एंट्री काफी खास रहती है, दुल्हन अपने दुल्हे का इंतजार करती है और फिर बारात आने के बाद शादी की बाकी की रस्में शुरू होती है, जैसे वरमाला और फेरे। शादी का मौसम चल रहा है इसलिए अनोखे वीडियो लोगों का ध्यान खींचते हैं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे का स्वागत आग लगाकर कमांडो स्टाइल में किया जा रहा है। जी हां, गेट पर दूल्हा शेरवानी पहने खड़ा है और उसके सामने कुछ लोग कमांडो की रह करतब दिखा रहे हैं।

आग का गोला बनाया, पटाखे फोड़े और फिर करतब 

ये सब दूल्हे की आने की खुशी में किया जा रहा है, लेकिन ऐसा लग रहा है मानो कोई सैन्य अभियान चल रहा हो, न कि बारात का स्वागत। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के आग के गोले जलाते हैं, आग के बीच पानी का बर्तन रखकर पटाखे फोड़ते हैं और स्टंट्स करते हैं। करतब दिखाने वाले लोग काले कपड़े पहने हैं, सिर पर काला पट्टा बांधे हुए हैं और हाथों में डंडों वाली बंदूक से धुआं-धुआं कर देते हैं।  

दूल्हे के स्वागत में 'मां तुझे सलाम' गाना बजाया

बैकग्राउंड में देशभक्ति गाना 'मां तुझे सलाम' बज रहा है। ये घटना दूल्हे और बारातियों के सामने की है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की भी अलग-अलग राय आ रही है। कई लोग इसे काफी यूनिक और रोमांचक बता रहे हैं। तो वहीं कुछ इसे रील के लिए बनाया गया प्रदर्शन मान रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि शादी में ऐसे स्टंट्स की जरूरत नहीं है और इसे नौटंकी बताया।

'शादी में जाना है बारात लेकर, बॉर्डर पर नहीं'- यूजर

एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'शादी में जाना है बारात लेकर, बॉर्डर पर नहीं।' फिर भी वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच चुका है, इस समय शादियों में अलग-अलग एंट्री करने का चलन बढ़ा हुआ है। कुछ दूल्हे घोड़ों पर, हेलीकॉप्टर से या थीम बेस्ड एंट्री करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी उसी ट्रेंड का हिस्सा लगता है, जो लोगों को फनी भी लग रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने UAE पर हमले को बताया 'अस्वीकार्य', बोले- 'भारत हरसंभव मदद...'

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड