अपडेटेड 20 August 2024 at 22:17 IST

कार चालक पर सवार हो गया भूत, पहले गाड़ी को मारी टक्कर, फिर दौड़ा-दौड़ाकर 5 लोगों को उड़ा डाला, VIDEO

Ambernath News: महाराष्ट्र अंबरनाथ से रोड रेंज का एक डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी कार चालक ने अपनी गाड़ी से 5 लोगों को कुचल दिया।

Follow : Google News Icon  

Maharashtra News: महाराष्ट्र से रोड रेंज का एक डरा देने वाला मामला सामने आया है। एक सनकी SUV कार चालक ने अपनी गाड़ी से 5 लोगों को कुचल दिया। पहले आरोपी ने एक कार सवार को टक्कर मारी और एक शख्स को घसीटते हुए ले गया। ये पूरा मामला अंबरनाथ का है, रोड रेंज की इस घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं। सामने आया वीडियो आपको विचलित कर सकता है। कार चालक की इस करतूत से पूरे रोड़ पर अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए। 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी SUV चालक ने शख्स को टक्कर मारकर दूर तक घसीटा। पहले आरोपी एक सफेद कार को टक्कर मारता है और एक शख्स को घसीटता हुआ ले जाता है। इसके बाद तेजी से कार को मोड़कर फिर से वापस लाता है और फिर से सफेद कार को तेज टक्कर मारता है और दूर तक धकेलते हुआ ले जाता है। इस दौरान एक पीड़ित सड़क पर कार के पीछे भागता हुआ नजर आया।  

कार में सवार थे महिला और बच्चे

इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू करदी है। जिस सफेद रंग की कार को ब्लैक SUV ड्राइवर ने निशाना बनाया है, वो आगे से पूरी तरह डैमेज हो गई है। सामने आए वीडियो में सफेद रंग की कार के अंदर महिलाएं भी बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं जब SUV कार ड्राइवर दूसरी बार टक्कर मारने के बाद शांत होता है, तो एक शख्क की गोद में रोता हुआ बच्चा भी नजर आ रहा है। 

पारिवारिक विवाद में कार से कुचला

ये पूरा मामला ठाणे के अंबरनाथ जांभूल फाटा का है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करदी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ब्लैक SUV पर पत्थरों से हमला कर कांच को तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये दोनों परिवार मुंबई के रहने वाले हैं। दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP Crime: हाथरस में बाइक सवार युवकों ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' स्टाइल में की फायरिंग, VIDEO हुआ वायरल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 20 August 2024 at 21:11 IST