Viral: दिल्ली मेट्रो के बाहर चल रहा गजब स्कैम, यूं लोगों को निशाना बनाकर ठग रही महिलाएं; Video देख लोग हैरान
Delhi Metro Scam: एक शख्स ने दिल्ली मेट्रो के बाहर चल रहे स्कैम का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने दिखाया कि कैसे महिलाओं का एक ग्रुप लोगों को टारगेट कर उनसे पैसे ऐंठ रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Delhi Metro Viral Video: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाए, क्योंकि यहां एक अलग ही तरह का स्कैम चल रहा है। कुछ लोग बड़ी ही चालाकी से पब्लिक को निशाना बना रहे हैं और उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस स्कैम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग अपने साथ हुई ऐसी ही घटनाओं को साझा कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि महिलाओं का एक ग्रुप कुछ लोगों को टारगेट कर रहा है और उन्हें ठगने की कोशिश कर रहा है। कुछ लोग इस स्कैम का शिकार होते भी दिख रहे हैं।
शख्स ने बनाई वीडियो
सोशल मीडिया पर एक्स (ट्विटर) पर इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। इसमें देखा जा सकता है कि मेट्रो के बाहर किस तरह से महिलाओं महिलाओं का ग्रुप लोगों से पैसे क्लेक्ट करने के लिए खड़ा हुआ है। वो लोगों के छाती पर एख फ्लैग चिपाकर उनसे पैसे ले रही है। किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
झंडा लगाकर लोगों से पैसे ऐंठती दिखीं महिलाएं
वायरल वीडियो में शख्स कहता है, "तो भाई देखो, दिखाते हैं मेट्रो स्कैम। मुझे दिल्ली आते हुए काफी साल हो चुके हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। इनका कोई भरोसा नहीं। ये कोई भी NGO का नाम लेकर फ्लैग लगाते हैं आपके ऊपर और फिर आपके पैसे उगाते हैं। इनका यही काम है। देखो हाथ में फ्लैग लिया हुआ है। जैसे ही कोई बंदा मिलेगा उसे लपेंटेगे।" वीडियो में शख्स दिखाता है कि कैसे महिलाओं ने एक अंकल को निशाना बनाया और उनको ठग लिया। उनसे पैसे ले लिए।
Advertisement
वीडियो को एक्स पर शेयर कर कैप्शन दिया, "दिल्ली मेट्रो स्कैम।" वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस तरह तरह से रिएक्ट करते दिख रहे हैं।
लोगों ने साझा किए अपने अनुभव
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये बिल्कुल सच है। ये औरतें सुबह के वक्त जब न्यू दिल्ली स्टेशन पर कई ट्रेन आती है और दूर दूर से लोग आते हैं। तो ये फ्लैग के नाम पे ठगी करती हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, “ऐसा मेरे साथ एक बार हुआ था। बिना किसी की अनुमति या सहमति के उसने उस झंडे को ठीक करना शुरू कर दिया और बदले में मुझसे बच्चों की शिक्षा के नाम पर पैसे मांगे। जब मैंने उन्हें 50 रुपये देने शुरू किए तो उसने मुझे तब तक जाने नहीं दिया जब तक मैंने उसे 200 रुपये नहीं दे दिए।”
Advertisement
एक और यूजर ने कमेंट किया, "मैंने तो झंडा भी लगवा लिया और पैसे भी नहीं दिए बस जय हिंद बोलकर भाग गया।" वहीं एक यूजर ने DMRC को टैग करते हुए लिखा, "यह एक बड़ा मुद्दा है। कई तरह के घोटालेबाज रोजाना यात्रियों को परेशान करते हैं, चाहे वे भिखारी हों, महिलाएं हों या बीमारी के नाम पर पैसे मांगने वाले हों।"