वही नागिन जैसी आंखें, वही अदा... वायरल हुई श्रीदेवी की कार्बन कॉपी, VIDEO देख फैंस बोले- भगवान ने बड़ी फुरसत से बनाया है
अचानक श्रीदेवी का जिक्र क्यों? आखिर क्या है कारण? इसकी वजह इंटरनेट पर इन दिनों वायरल हो रही एक लड़की है जिसे लोग श्रीदेवी की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Sri Devi Lookalike: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की लीजेंड्री एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी (Sridevi) भले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी हों, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिल में बसी हैं। उन्होंने अपने काम से गहरी छाप छोड़ी। खैर, आप सोच रहे होंगे कि अचानक भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जिक्र क्यों? तो चलिए बताते हैं...
इन दिनों श्रीदेवी जैसी दिखने वाली एक लड़की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये अक्सर इंस्टा पर अपनी रील्स शेयर करती रहती है। इस लड़की की वही बड़ी-बड़ी आंखें, वैसा ही मिलता-जुलता चेहरा और वही रूप रंग लोगों को आकर्षित कर रहा है। ये लड़की काफी हद तक देखने में श्रीदेवी जैसी लग रही है। इसे देखते ही श्रीदेवी के फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस को याद करने लगे। लड़की के नैन-नक्श और एक्सप्रेशन हर किसी को चौंका रहे हैं। ऐसे में इस लड़की की वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स कंफ्यूज हो रहे हैं।
कौन है श्रीदेवी की कार्बन कॉपी?
इंटरनेट पर वायरल हो रही इस लड़की का नाम दिपाली चौधरी बताया जा रहा है। दिपाली चौधरी के इंस्टा अकाउंट पर ढेरों ऐसी वीडियोज हैं जिसमें वो श्रीदेवी के गाने पर इनएक्ट करती दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं, अकाउंट पर अपलोड कई वीडियो में वो एक्ट्रेस की कई फिल्मों के डायलॉग पर लिपसिंक करती भी दिखी। श्री देवी की तरह बड़ी-बड़ी और भूरी आंखों के साथ उसका भोला-भाला चेहरा देख हर कोई हैरान है।
वीडियो देख 'नगीना' की श्रीदेवी आई याद
इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दिपाली चौधरी 'नगीना' की श्रीदेवी जैसी नजर आ रही है। इस लड़की ने फैंस को भावुक कर दिया। अगर आप कमेंट सेक्शन देखेंगे तो उसमें श्रीदेवी के फैंस अपन इमोशंस व्यक्त करते नजर आएंगे।
Advertisement
वीडियो पर कमेंट्स की भरमार
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान ने फुरसत से बनाया है आपको।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'श्री देवी लगती हो आप।' एक और यूजर ने लिखा, 'मैम आप तो बिल्कुल श्री देवी की कॉपी हो।' इसी तरह से तमाम कमेंट्स की झड़ी लगी हुई है।