VIDEO: 'जिंदगी बन गए हो तुम...', दूल्हे ने अपनी शादी में दी स्पेशल परफॉर्मेंस, दुल्हन को देख गाया रोमांटिक गाना, रिएक्शन VIRAL

दूल्हे ने अपनी ही शादी में ऐसी स्पेशल परफॉर्मेंस दी कि दुल्हन शर्माने लगी। पूरा नजारा ऐसा रहा कि शादी में आए मेहमान भी अपने-अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने लगे। आखिर क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो की भरमार है। यहां आए दिन शादी समारोह से जुड़े वीडियो सर्कुलेट किए जाते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) का डांस तो कभी बारातियों के नाच-गाने वायरल हो जाते हैं। ऐसा लगता है मानो इन दिनों अपनी ही शादी में परफॉर्मेंस देने का ट्रेंड सा चल गया हो। इसी लिस्ट में एक नया वीडियो (Viral Video) भी शामिल हो गया है जिसमें दूल्हे ने स्पेशल डे पर अपने सुर का ऐसा जादू बिखेरा की हर कोई उसका मुरीद हो गया। इतना ही नहीं, दुल्हन का एक्सप्रेशन भी देखते ही देखते वायरल हो गया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान उनके आस-पास करीबी रिश्तेदार और मेहमान हैं। दूल्हे के हाथ में माइक है, जबकि दुल्हन उसके बगल में चुपचाप खड़ी है। ये पूरा नजारा जयमाला के बाद का है। अचानक बैकग्राउंड से म्यूजिक की आवाज आती है जिस पर गले में वरमाला पहने  दूल्हा कुछ इशारा करते नजर आता है।

दूल्हे ने अपनी शादी में गाया रोमांटिक गाना

क्लिप में आगे देखा गया कि म्यूजिक पर सिर हिलाने के बाद अचानक दूल्हा गाने लगता है। दूल्हा 'कसूर' फिल्म का पॉपुलर गाना 'जो मेरी रूह को चैन दे प्यार...' (zindagi ban gaye ho tum) गाता है। गाने में दूल्हे की सुरीली आवाज सुन पहले तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोगों ने पहले क्लिप पर गौर फरमाया कि कहीं दूल्हा लिपसिंक तो नहीं कर रहा। लेकिन ध्यान देने पर मालूम हुआ कि ये सुरीली आवाज किसी और की नहीं, बल्कि खुद दूल्हे की है। दूल्हे ने ऐसा गाया कि लग रहा है जैसे वो कोई प्रोफेशनल सिंगर हो। आसपास मौजूद लोग ये देख सरप्राइज रह गए।

शर्माकर मुस्कुराने लगी दुल्हन

जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा उसमें देखा गया कि दूल्हा गाते-गाते दुल्हन की तरफ बड़े ही प्यार से देखता है। अपनी दुल्हनिया को देखकर दूल्हा 'जिंदगी बन गए हो तुम' वाला लिरिक्स गाता है। दूल्हे का ये रोमांटिक अंदाज देख दुल्हन शर्मा जाती है और मुस्कुराने लगती है। वहीं शादी में आए कुछ मेहमान दूल्हे को अपने फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए, तो कुछ उसके सुर पर थिरकते दिखाई दिए। कुल मिलाकर दूल्हे की आवाज ने न सिर्फ मेहमानों का, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया।

Advertisement

वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। एक यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'शादी मुबारक हो भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह यार, भाभी कितनी किस्मत वाली है।' एक और यूजर ने लिखा,  'मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस नहीं आए।' एक यूजर ने तारीफ में लिखा, 'कितनी प्यारी आवाज है।' एक ने लिखा, 'भावनाएं है बस खुशी नहीं है बाक़ी सब ठीक है।' 

यह भी पढ़ें: VIRAL: स्कूल में दोनों के बीच थी नफरत, फिर जवां दिल में कैसे पनपा प्यार, दो क्लासमेट की शादी तक का सफर है बॉलीवुड फिल्मी मसाला

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड