मुंबई में बनाई रील, लखनऊ लौटकर पत्नी को...सलमान के हमशक्ल आजम पर मारपीट का आरोप, जानिए पूरा माजरा
मुंबई से घूम-फिरकर वापस लखनऊ लौटने के बाद सलमान खान के हमशक्ल आजम नौशाद अंसारी का कथिततौर पर पत्नी से विवाद हो गया, जिससे यह मामला थाने तक जा पहुंचा।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral News: बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा उनके डुप्लीकेट भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग से लगाया जा सकता है। अब हाल ही में सलमान खान का हमशक्ल चर्चा में आ गया है। उसकी पत्नी ने उस पर कथित मारपीट का आरोप लगाया है।
दरअसल, लखनऊ का आजम नौशाद अंसारी खुद को सलमान खान का फैन बताता है। उसके सोशल मीडिया हैंडल पर भी तमाम ऐसी रील्स देखने को मिल जाएंगी जिसमें वो एक्टर की तरह ही चलता- फिरता है। आजम की शर्टलेस भरी रील्स भी इंस्टा पर वायरल होती रहती है। उसकी रील्स भी धड़ल्ले से देखी जाती है। ऐसी वीडियो बनाकर वह नवाबों के शहर में खुद को सलमान खान का हमशक्ल बताता है। खैर, इससे पहले भी वह रील बनाने के चक्कर में थाने के चक्कर काट चुका है। हालांकि इस बार मामला उसकी पत्नी के आरोपों के आधार पर है।
मुंबई में रील बनाकर हुआ गिरफ्तार
हालिया मामले की बात करें तो आजम नौशाद अंसारी अपनी पत्नी के साथ 15 सितंबर को मुंबई गया था। यहां पर भी उसने शर्टलेस होकर पत्नी के साथ खूब रील बनाई। इतना ही नहीं वह एक्टर सलमान खान के घर के बाहर भी नजर आया। इस दौरान की कई वीडियोज उसने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
लखनऊ लौटने पर पत्नी से विवाद; मारपीट का आरोप
मुंबई से घूम-फिरकर वापस लखनऊ लौटने के बाद आजम का कथिततौर पर पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया, जिससे यह मामला थाने तक जा पहुंचा। सलमान खान के हमशक्ल की पत्नी ने उस पर कथित मारपीट का आरोप लगाते हुए सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलह कराने के लिए दोनों को थाने में बुलाया। वहीं पत्नी के आरोप पर आजम का कहना रहा कि उसकी पत्नी ही कई बातों पर विवाद खड़ा कर देती है। खैर, पुलिस ने दोनों का पक्ष सुनने के बाद सुलह-समझौता कराकर घर भेज दिया।
Advertisement
पहले भी कई बार काट चुका है थाने के चक्कर
बता दें कि लखनऊ के हुसैनाबाद का रहना वाला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आजम नौशाद अंसारी खुद को सलमान खान का डुप्लीकेट बताता है। इससे पहले रील के चक्कर में वह कई बार थाने जा चुका है। साल 2022 में उसे लखनऊ पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया था।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के 'कृषि कानून' वापस लाने वाले बयान पर आया BJP का रिएक्शन, कहा- ये उनका…