Sachin Tendulkar: विमान में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी, सारा का शानदार कैच और सानिया की गेंदबाजी; 'फ्लाइट क्रिकेट' वीडियो हुआ VIRAL

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ प्लेन के अंदर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

sachin-tendulkar-playing-cricket-inside-plane-Sania-bowling-ON-flight-sara-tendulkar-took-catch-flight-cricket-watch-video
sachin-tendulkar-playing-cricket-inside-plane-Sania-bowling-ON-flight-sara-tendulkar-took-catch-flight-cricket-watch-video | Image: X

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का खेल के प्रति लगाव आज भी किसी से छिपा नहीं है। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके लिए क्रिकेट आज भी उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। हाल ही में सचिन का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

बेटी, बहू के साथ क्रिकेट खेलते दिखे सचिन

शुक्रवार, 12 जून को सचिन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह एक प्लेन के अंदर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस मस्ती भरे वीडियो को पोस्ट करते हुए सचिन ने बहुत ही शानदार कैप्शन लिखा, 'ऊंचाई चाहे कितनी भी हो, खेलने का एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए।'

सचिन तेंदुलकर बहू सानिया की गेंद पर हुए आउट

वीडियो में सचिन बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि सानिया गेंदबाजी संभाल रही थीं और सारा फील्डिंग कर रही थीं। शुरुआत में सचिन अपनी बेटी और बहू की गेंदों का डटकर सामना कर रहे थे। उन्होंने मजाक में कहा, 'तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगी।' हालांकि, खेल में हार-जीत तो चलती रहती है! कुछ ही देर बाद सारा ने एक शानदार कैच लपककर अपने पिता सचिन को आउट कर ही दिया। पिता-पुत्री और बहू के बीच के इस खूबसूरत पलों को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

परिवार और खेल में आगे बढ़ते अर्जुन

सचिन तेंदुलकर फिलहाल 53 साल के हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और क्रिकेट के प्रति जुनून आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। वहीं, उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने करियर में लगातार मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन ने इस साल 5 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक के साथ शादी की थी। सानिया एक कारोबारी परिवार से आती हैं और प्रसिद्ध उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। 

Advertisement

सचिन का यह परिवार अक्सर अपनी सादगी और आपस में तालमेल के लिए चर्चा में रहता है। खेल के मैदान से दूर, घर के अंदर का यह क्रिकेट मैच यह साबित करता है कि तेंदुलकर परिवार में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि उनकी रग-रग में बसा जुनून है।

ये भी पढ़ें - ओमान तट के पास कमर्शियल जहाजों पर हमले को लेकर भारत ने अमेरिकी अधिकारी को फिर किया तलब, 45 मिनट लगाई क्लास

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड