VIDEO: भोजपुरी गाने पर बीच सड़क रशियन गर्ल ने लगाए लटके-झटके, डांस मूव्स से लगाई आग; यूजर्स बोले- गर्दा उड़ा दिया...
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 'रशियन गर्ल' का वीडियो वायरल हो रहा है। उसने बीच सड़क पर ऐसे लटके-झटके लगाए कि हर कोई देखता ही रह गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Russian Girl Dance on Bhojpuri Song: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक 'रशियन गर्ल' के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लड़की एक भारतीय लड़के के साथ स्टेप से स्टेप मिलाकर नाच रही है। खास बात ये है कि लड़की भोजपुरी गाने पर लटके-झटके लगा रही है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में 'रशियन गर्ल' भोजपुरी गाने पर कमाल का डांस कर रही है। इस दौरान उसके चेहरे पर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। होठों पर मुस्कान, जोशीले स्टेप और जबरदस्त डांस ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। आलम ये है कि लोग वीडियो को बार-बार देखने पर मजबूर हो गए हैं।
'रशियन गर्ल' ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का है, जो शायद बिहार का हो सकता है। वो सड़क के बीचों बीच 'रशियन गर्ल' के साथ ठुमके लगा रहा है। 'रशियन गर्ल' भी बिना शर्माए मजे में डांस कर रही है। उन्हें भोजपुरी गाने पर गर्दा उड़ाते देख मौके पर कई लोग इकट्ठा हो जाते हैं। यही नहीं, आते-जाते लोगों की निगाहें भी उन पर पड़ रही है। कुल मिलाकर उनके डांस को कोई नजरअंदाज नहीं कर पा रहा है।
वीडियो पर लोग खूब लुटा रहे प्यार
स्कर्ट टॉप में गोरी मैम के डांस ने भारतीयों को हैरान कर दिया है। लोगों का कहना है कि भले ही वो गाने का मतलब नहीं समझ पा रही हों, लेकिन वो एन्जॉय बखूबी कर रही हैं। वीडियो को 7 फरवरी को @harsh_tivari_dancer नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा है, 'रशियन मैम का डांस।'
Advertisement
यूजर्स बोले- गर्दा उड़ा दिया
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'रशियन को भी भाई नहीं छोड़ेगा।' दूसरे यूजर ने लड़के स्टेप को फॉलो करने को लेकर लिखा, 'अच्छी कॉपी की है मैम।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या डांस किया है रशियन लड़की ने।' एक और ने लिखा, 'वाह भोजपुरी गाने पर गर्दा उड़ा दिया। वहीं तमाम अन्य यूजर्स ने दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।