VIDEO: 10 सालों का इंतजार, चुनौतियां और... जब एक दशक बाद आई शादी की घड़ी, खुद को रोक नहीं पाए दूल्हा-दुल्हन; रिश्तेदारों के आगे यूं थिरके
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिनका 10 साल के इंतजार के बाद शादी का सपना साकार हो रहा है। ऐसे में वो शादी से ठीक एक दिन पहले इतना झूमे कि हर कोई देखता ही रह गया।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Groom-Bride Dance Video: शादी-ब्याह सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों और दो संस्कृतियों का जुड़ाव भी मानी जाती है। दो दिलों के मिलन को खास बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां की जाती हैं। ऐसे पलों को संजोने के लिए लंबे समय से प्लानिंग की जाती है, जिससे की ये पल यादों में बस जाए। इस दूल्हा-दुल्हन की वीडियो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है, जिसे देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि वाकई स्पेशल डे को यादगार बनाने के लिए मेहनत की जाती है।
वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे ने ठीक शादी से एक दिन पहले अपनी होने वाली दुल्हनिया को ऐसा सरप्राइज दिया की हर कोई देखता ही रह गया। दुल्हन के साथ-साथ उसका परिवार और घर में मौजूद मेहमान भी हैरान रह गए।
मेहंदी की रस्म के बीच दूल्हे की एंट्री
वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा घर खुशियों से भरा हुआ है। शादी वाले घर की सजावट हुई है। घर फूलों की सजावट और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। दुल्हन के यहां मेहंदी की रस्म चल रही है। वो सहेलियों और रिश्तेदारों के बीच बैठी है। तभी दूल्हे की शानदार एंट्री होती है। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि चंद मिनट में दूल्हे का डांस इस मोमेंट को और खास बना देगा।
फूटते पटाखों के बीच बजा गाना फिर…
दूल्हे की एंट्री के साथ ही पटाखों की आवाज गूंजती है और सभी की नजर चौंकते हुए दरवाजे पर पड़ती है। ऐसा लगता है कि दूल्हे से सारी तैयारी पहले ही कर रखी थी। वीडियो में माहौल देखने लायक होता है। शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के गाने 'साजन जी घर आए' पर डांस करता है। दूल्हे के इस सरप्राइज से अनजान ससुराल वाले मुस्कुरा उठते हैं। यही नहीं, लोग उस पल को कैमरे में कैद करने में जुट जाते हैं। जबकि कुछ तालियां बजाकर दामाद का डांस एन्जॉय करते हैं।
Advertisement
दुल्हन ने ली दूल्हे की बलाएं
जब दुल्हन को अपने दूल्हे के सरप्राइज की भनक लगती है तो वो भागे-भागे दरवाजे पर पहुंचती है। उसके होठों पर बड़ी सी मुस्कान होती है। इसके बाद वो खुद को थिरकने से रोक नहीं पाती और दूल्हे से डांस करने लगती है। इस पूरे पल ने उनकी शादी में 24 घंटे से भी कम समय को स्पेशल बना दिया। आखिर में दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे की बलाएं ले लेती है। इस वीडियो ने नटिजंस का दिल जीत लिया है।
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वीडियो को @beatwithabhishek नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, '10 सालों के इंतजार, कई चुनौतियों, एक मजबूत प्यार-सब्र ने उनकी लव मैरिज को जीत में बदल दिया।'
Advertisement
नेटिजंस ने कपल को दी बधाई
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं ऐसे जाता तो मेरा बापू शादी तोड़ देता, मुझे तोड़ता वो अलग।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिना आग के रिश्तेदारों को जला दिया।' एक और यूजर ने लिखा, 'कहां से लाते हो भाई इतना कॉन्फिडेंस।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक सफल प्रेम कहानी के लिए बधाई।'