लंगूर के हाथ में अंगूर… सुहागरात के लिए कमरे में फूलों संग ऐसी चीज से की सजावट, लोगों ने किए बड़े मजेदार कमेंट्स, VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हुई है जिसे देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: शादियों के सीजन पर लगी ब्रेक अब खत्म होने वाली है। महज कुछ ही समय में घरों में शहनाइयां गूंजने लगेगी। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें सुहागरात के लिए सजी सेज में कुछ ऐसे खास इंतजाम किए गए हैं जिसने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

जाहिर है कि शादी-ब्याह जिंदगी में एक बार होता है जिसे लोग पूरी जिंदगी याद रखना चाहते हैं। ऐसे में शादी समारोह से जुड़े अमूमन हर मोमेंट्स वायरल हो जाते हैं। इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में फलों से सजी सुहागरात की सेज की झलक है। जैसे ही लोगों ने इस सेज को देखा तो उनकी हंसी छूट गई। अब लोग कंफ्यूजन में पड़ गए हैं।

बिस्तर पर फूलों के साथ टंगे फल

वीडियो में एक कमरा नजर आ रहा है जिसे बड़े ही खूबसूरत ढंग से सुहागरात के लिए सजाया गया है। यहां फूलों की सजावट है, बिस्तर पर फूल बिछे हैं। लेकिन ये क्या... फूलों के साथ बीच-बीच में फल भी टांगे गए हैं। इसमें अंगूर, सेब, अनार, संतरा, खरबूज समेत अन्य फल शामिल हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो को @bangerkumarr नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो कब और कहां का है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

लोगों ने यूं लिए मजे

वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। कमेंट सेक्शन में लोग मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सब्जी बेचनेवाले की सुहागरात लग रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सब्र का फल मीठा होता है सच हो गया।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये किस बंदर की शादी है?' एक और यूजर ने लिखा, ‘लंगूर के हाथ में अंगूर।’

यह भी पढ़ें: पापा से मिलने पति से पूछकर थोड़े जाऊंगी... शादी में इस एक वचन के लिए पंडि

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड