कौन है Aira Rawat? T20 वर्ल्ड कप में 'स्टैंड्स वाली लड़की' ने लूटी लाइमलाइट, अब परफेक्शन पर उठ रहे सवाल, लोग बोले- ये AI...
Aira Rawat: टी20 वर्ल्ड कप में IND vs USA मैच के दौरान सटेडियम में बैठीं Aira Rawat नाम की लड़की की तस्वीरें वायरल हो गई, लेकिन फोटो की परफेक्शन ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। लोग सवाल उठाते नजर आए कि क्या ये असली फैन हैं या AI-जनरेटेड वर्चुअल पर्सनालिटी?
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Who is Aira Rawat: सोशल मीडिया के इस दौर में वायरल होना अब किस्मत से ज्यादा तकनीक और टाइमिंग का खेल बन चुका है। मैच देखते हुए स्टेडियम से कई लोग मिनटों में छाए हैं और मिनटों में इंटरनेट सेंसेशन भी बने। ऐसा ही एक नाम इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप के बीच सुर्खियों में हैं और वो है आयरा रावत (Aira Rawat) का।
आयरा की तस्वीरें होने लगी वायरल
बीते दिनों भारत बनाम अमेरिका के बीच खेले गए मुकाबले में स्टेडियम की भीड़ में बैठी एक लड़की की तस्वीरें अचानक इंटरनेट पर छा गई। नीली टी-शर्ट और सफेद स्कर्ट में भारत के लिए जुनून दिखाती उनकी मुस्कान और रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया। रातोंरात उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लाखों में पहुंच गए और लोग उनको 'स्टैंड्स वाली लड़की' या 'क्रिकेट की क्यूटी' कहकर पुकारने लगे, लेकिन जल्द ही कहानी में ट्विस्ट भी आ गया।
फिर क्यों उठे सवाल?
दरअसल, कई यूजर्स ने आयरा की इन तस्वीरों की परफेक्शन पर सवाल उठाए। चेहरा इतना स्मूद, लाइटिंग इतनी परफेक्ट, स्किन बिना एक भी पोर्स के, लोगों को कुछ गड़बड़ लगा। कई यूजर्स ने फिर AI डिटेक्टर टूल्स चलाए और रिपोर्ट्स में सामने आया कि ज्यादातर इमेजेस AI जेनरेटेड हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या आयरा रावत असली हैं या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी वर्चुअल पर्सनालिटी?
तो क्या आयरा असली हैं या वर्चुअल सनसनी? अभी तक कोई पक्का सबूत नहीं मिला, लेकिन ये मामला एआई इंफ्लुएंसर्स की दुनिया को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
Advertisement
एआई इंफ्लुएंसर क्या हैं?
ये वे डिजिटल कैरेक्टर हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3डी मॉडलिंग और एडवांस्ड ग्राफिक्स से तैयार किए जाते हैं। ये सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं, स्टोरीज शेयर करते हैं, ब्रांड्स प्रमोट करते हैं और लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स कमाते हैं, बिना कभी असल में मौजूद हुए। इस ट्रेंड का सबसे मशहूर नाम Lil Miquela है। 2016 में ब्रुड नाम की कंपनी द्वारा बनाई गई इस वर्चुअल इंफ्लुएंसर ने Prada, Calvin Klein, Samsung, BMW जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और अनुमानित कमाई सालाना 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जाती है। ये दिखाता है कि एआई इंफ्लुएंसर्स अब बड़ा बिजनेस बन चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंफ्लुएंसर मार्केटिंग का बाजार 2025 में 32-33 बिलियन डॉलर के आसपास था और 2026 तक यह 40 बिलियन डॉलर को पार कर सकता है।