अपडेटेड 2 September 2025 at 10:03 IST
Premanandji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के दरबार पहुंचे रैपर बादशाह, जीवन के सत्य और रिश्तों को लेकर पूछे कई सवाल; VIDEO वायरल
Badshah Meet Premanand Maharaj: रैपर और बॉलीवुड सिंगर बादशाह प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होने जीवन की सच्चाई, रिश्ते के बारे में महाराज जी से पूछे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Badshah Meet Premanand Maharaj: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर बादशाह हाल ही में एक अलग ही रूप में नजर आएं। जहां एक ओर वह आमतौर पर चमक-धमक, पार्टी और गानों की दुनिया में आमतौर में देखें जाते हैं तो वहीं इस बार वह वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए पहुंचे।
बादशाह ने प्रेमानंद जी महाराज के हाथ जोड़े और शांति के साथ बैठे हुए नजर आए। साथ ही उन्होंने जीवन और आपसी रिश्तों को लेकर महाराज जी से कई सवाल भी किए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखें।
बादशाह ने रिश्तों,प्यार और जीवन को लेकर महाराज से किया सवाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि बादशाह बेहद गंभीर मुद्रा में संत प्रेमानंद जी महाराज की बातों को ध्यान से सुन रहे हैं।
बातचीत के दौरान बादशाह ने जीवन से जुड़े कई गहरे सवाल किए। उन्होंने खासकर रिश्तों, प्यार और जीवन के सच्चे अर्थ को लेकर पूछा। उनके साथ उनके भाई भी मौजूद थे, जिन्होंने भी प्रेमानंद जी महाराज से सीधे-सीधे सवाल पूछे – जैसे कि 'रिलेशनशिप में दुख क्यों होता है?'और 'जीवन में शांति कैसे मिलती है?' इन सवालों को लेकर महाराज जी ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया।
Advertisement
संत प्रेमानंद जी महाराज ने दिया 'दिल छूने वाला उत्तर'
प्रेमानंद जी ने बादशाह के सवालों को लेकर इतना प्यारा और दिल छूने वाला उत्तर दिया है। उन्होंने कहा कि 'रिश्तों में कभी भी स्वार्थ नहीं होना चाहिए अगर आप स्वार्थ और अपेक्षा देखेंगे तो दुख आना तय है।' उन्होंने यह भी बताया कि अगर 'जीवन में खुश रहना है तो ईश्वर से जुड़ाव होने बेहद जरूरी है। जब तक हम खुद को नहीं समझते हैं. तब तक आप किसी को समझा नहीं सकते हैं और रिश्तों को निभा नहीं सकते हैं।'
ये भी पढ़ें - Kalawa Niyam: अगर आप भी पहनते हैं कलावा तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना जिंदगी में आने लगती हैं मुश्किलें
Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडिया
बादशाह और संत प्रेमानंद जी महाराज की मुलाकात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। बादशाह को लोगों से ग्लैमर अंदाज में ही देखा है, लेकिन उनका आध्यात्मिक झुकाव फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
कई यूज़र्स ने लिखा, 'सच्चे ज्ञान की तलाश जब शुरू होती है, तो इंसान हर नकाब उतार देता है।' एक ने कहा, ‘बादशाह असली बादशाह तभी बनेंगे, जब वो खुद को जान पाएंगे। आज वही शुरुआत है।’
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 2 September 2025 at 10:03 IST