BJP जॉइन करते ही खत्म हुआ राघव चड्ढा का क्रेज? इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से अनफॉलो कर रहे Gen Z! अब तक इतने लाख फॉलोअर्स घटे

भाजपा में शामिल होने के बाद से राघव चड्ढा के खिलाफ जेनजी का गुस्सा फूट पड़ा है। इसके चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स तेजी से घट रहे हैं। यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Follow : Google News Icon  
Raghav Chadha
Raghav Chadha | Image: Instagram

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे अन्य दिग्गजों ने भी पार्टी से खुद को अलग कर लिया। बीजेपी में शामिल होते ही राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गए। इतना ही नहीं, यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया, जिसका सीधा असर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर पड़ा।

जी हां, बीजेपी में शामिल होते ही राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर अनफॉलो का सिलसिला तेज हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं और अब उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से घट रही है। यूजर्स का कहना है कि कल से लेकर अब तक करीब 8 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।

अब तक कितने लाख फॉलोअर्स घटे?

यूजर्स का दावा है कि राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन पार्टी का दामन थामते ही लगभग 8 से 9 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। अब उनकी फॉलोअर्स संख्या घटकर 13.5 मिलियन रह गई है। यह अनफॉलो का सिलसिला अभी भी जारी है और थमता नहीं दिख रहा है। इसके अलावा नेटिजंस की नजर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी कई, जो पहले के मुकाबले अब कम नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि राघव ने बीजेपी से जुड़े पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। हालांकि रिपब्लिक इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

Gen Z ने छेड़ा अनफॉलो कैंपेन!

जेनजी राघव चड्ढा के खिलाफ सोशल मीडिया पर खुलकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जाहिर है कि एक समय ऐसा भी रहा जब माना जाता था कि जेनजी को राघव चड्ढा से ईमानदार नेता कोई और मिल ही नहीं सकता है। वह आम जनता के मुद्दे जोरदार तरीके से उठा रहे थे। ऐसे में वह लोगों के बीच छाने लगे और जल्द ही जेनजी के दिलों में अपना घर कर गए।

Advertisement

हालांकि, अब उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद वही जेनजी राघव चड्ढा से इतने नाराज हैं कि उन्होंने इनके खिलाफ 'अनफॉलो कैंपेन' छेड़ दिया है।

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी AAP

बता दें कि आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है। इसका ऐलान राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बनी से मुलाकात की। नितिन नबीन ने मिठाई खिलाकर सभी नेताओं का स्वागत किया।

Advertisement

यह भी पढें: राघव चड्ढा ने दो तिहाई सांसदों संग छोड़ी AAP, अकेले क्यों नहीं थामा BJP का दामन; आखिर क्या है 7 नंबर का खेल जिसके आगे फेल हुआ दल बदल कानून?

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड