अपडेटेड 12 March 2026 at 20:10 IST

‘मेरा पति ही मेरे भाई का बाप है…’; प्रेग्नेंट महिला के हस्बैंड का मां से चल रहा था अफेयर, 22 साल बाद खुला राज

उस महिला ने रेडिट पोस्ट के जरिए अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी को 22 साल हो गए हैं और 22 सालों से ही उनका पति उनकी मां के साथ भी रिलेशनशिप में था।

Follow : Google News Icon  
Woman finds about husband's affair
Woman finds about husband's affair | Image: Grok

जब एक प्रेग्नेंट महिला को पता चला कि उसके पति का पिछले 22 सालों से उसकी मां के साथ अफेयर चल रहा है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जैसे-जैसे उसने उनके अफेयर के बारे में और जानकारी जुटाई तो उसे कुछ ऐसी बातें पता चलीं जिसने उसकी पूरी जिंदगी ही पलट कर रख दी।

उस महिला ने रेडिट पोस्ट के जरिए अपना दर्द साझा किया है। उसने कहा कि उसकी शादी को 22 साल हो गए हैं और 22 सालों से ही उसका पति उसकी मां के साथ भी रिलेशनशिप में था। इसका मतलब ये हुआ कि उस प्रेग्नेंट महिला के कुछ भाई-बहन असल में उसके पति के ही बायोलॉजिकल बच्चे हैं। 

आदमी का सास से चल रहा था अफेयर

पीड़ित महिला 7 माह की प्रेग्नेंट है। उन्होंने ये भी लिखा कि कैसे उनकी मां उनसे कह रही है कि उनका अफेयर एक्सपोज करके उन्होंने उसकी जिंदगी खराब कर दी। महिला ने लिखा- “मेरी उम्र 40 साल है। मेरे पिता 63 साल और मां 60 साल की हैं, उनकी शादी को 43 साल हो चुके हैं। मेरे छह भाई-बहन हैं। मैं अपने 39 वर्षीय पति के साथ 15 साल की उम्र से हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि वो 17 की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं और अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने माता-पिता के यहां रहने लगीं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया जो अब 22 साल की हो गई हैं। 17 की उम्र में उस महिला की शादी हो गई थी। वो अपने दादा द्वारा बनाए गए घर में अपने पति के साथ रहने लगी। ये घर उनके पैरेंट्स के घर के पास ही था। शादी के बाद उस महिला के और बच्चे हुए। फिलहाल वो 7 माह की प्रेग्नेंट हैं और उनका बच्चा अप्रैल में होगा। 

Advertisement

पति और मां के अफेयर से उजड़ी महिला की जिंदगी

हालांकि, उस महिला की दुनिया उजड़ गई जब वो नए साल की पूर्व संध्या पर गर्ल्स ट्रिप से जल्दी लौट आईं। जब वो अपने बेडरूम में गई तो देखा कि उनकी मां उनके पति के साथ इंटिमेट हो रही थी। उनकी मां ने ये देखा तो वो अपनी बेटी पर ही चिल्लाने लगी और उसे कमरे से जाने के लिए कह दिया। बाद में महिला को पता चला कि उन दोनों का अफेयर उनकी शादी से पहले ही शुरू हो गया था। उनके पति ने कहा कि उनकी मां ने ही उसे बहकाया था। 

बाद में महिला ने अपने दिमाग पर जोर दिया तो उसे अहसास हुआ कि असल में जो उसके जुड़वां भाई और सबसे छोटा भाई है, वो उसके पति के बच्चे हो सकते हैं। महिला ने लिखा कि उनके पिता भी अपनी वाइफ की बेवफाई से टूट गए थे। बाद में महिला ने पूरी फैमिली को इस अफेयर के बारे में बता दिया जिससे उनकी मां की नौकरी चली गई और वो उनकी जिंदगी खराब करने का दोष अपनी बेटी को ही देती हैं। 

Advertisement

महिला ने आगे अपना दर्द साझा करते हुए लिखा- “मुझे प्रेग्नेंट करने के एक हफ्ते से भी कम समय में उसने मेरी मां को भी प्रेग्नेंट कर दिया। उस वक्त मुझे ये क्यूट लगा कि मैं अपनी मां के साथ प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर पाऊंगी लेकिन वो असल में मेरे बच्चों के सौतेले भाई-बहनों को जन्म देने वाली थी। मेरा आदमियों पर से भरोसा उठ गया है”। वो अपने पति को तलाक दे रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Monalisa Bhosle Age: क्या नाबालिग हैं मोनालिसा? फरमान खान से शादी पर बवाल, ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर बोलीं वायरल गर्ल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 20:10 IST