अपडेटेड 12 March 2026 at 16:35 IST

Monalisa Bhosle Age: क्या नाबालिग हैं मोनालिसा? फरमान खान से शादी पर बवाल, ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर बोलीं वायरल गर्ल

Monalisa Bhosle Age: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले केवल 17 साल की हैं। ऐसे में वो नाबालिग होकर शादी कैसे रचा सकती हैं।

Follow : Google News Icon  
Monalisa Bhosle
Monalisa Bhosle | Image: X

Monalisa Bhosle Age: महाकुंभ से रातों-रात मशहूर होने वालीं ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले अपनी शादी को लेकर विवादों में आ गई हैं। उन्होंने एक्टर फरमान खान से शादी कर ली है जिनसे वो छह महीने पहले ही मिली थीं। एक्ट्रेस का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर जमकर कंट्रोवर्सी हो रही है। एक मुद्दा मोनालिसा की उम्र को लेकर भी बना हुआ है।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले केवल 17 साल की हैं। ऐसे में वो नाबालिग होकर शादी कैसे रचा सकती हैं। उनकी शादी पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ‘लव जिहाद’ जैसे भी आरोप लगा दिए। अब इन सभी दावों पर एक्ट्रेस ने खुलकर रिएक्ट किया है।

मोनालिसा भोसले की उम्र पर बवाल

मोनालिसा ने केरल में जाकर शादी की है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से तिरुवनंतपुरम के अरुमानूर मंदिर में शादी रचाई है। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वो 18 साल की हैं और अपनी मर्जी से शादी कर सकती हैं। मोनालिसा ने ये भी कहा कि उनके पिता उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ किसी और से कराना चाहते थे। 

मोनालिसा भोसले ने किया था फरमान को प्रपोज

मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने मीडिया से बातचीत में अपनी लव स्टोरी को लेकर भी बात की। मोनालिसा और फरमान की मुलाकात छह महीने पहले फिल्म सेट पर हुई थी। फरमान का दावा है कि मोनालिसा ने ही उन्हें पहले प्रपोज किया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्ट्रेस का प्रपोजल स्वीकार कर लिया और वही से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई।

Advertisement

मोनालिसा भोसले और फरमान खान की पहली मुलाकात लगभग छह महीने पहले पी बिनु वर्गीस द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म 'नागम्मा' के मुहूर्त समारोह के दौरान हुई थी। फिल्म में खान विलेन का रोल कर रहे हैं जबकि मोनालिसा हीरोइन हैं। दोनों केरल पुलिस के पास सुरक्षा की मांग करने भी गए थे। मीडिया से बातचीत में कपल ने केरल में बसने की इच्छा जताई है। 

लव जिहाद के आरोपों पर बोलीं मोनालिसा

मोनालिसा को फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से बॉलीवुड में ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनकी शादी पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ‘ये बगावत नहीं, बल्कि लव जिहाद है’। जब मोनालिसा से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि ये शादी उनकी मर्जी और प्यार के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः एक्टिंग के नाम पर फुसलाया, काला जादू किया और 18 साल की होते ही...मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग 'महाकुंभ ब्यूटी' मोनालिसा की शादी पर छलका चाचा का दर्द

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 16:35 IST