Fact Check: PM मोदी हर आधार कार्ड पर फ्री में देंगे एक AC, जानिए वायरल हो रहे VIDEO में कितनी सच्चाई
हाल ही में सोशल मीडिया में पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फ्री में एसी देने का जनता से वादा कर रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

गर्मी के इस मौसम में AC बड़ी राहत प्रदान करने का काम करता है। लेकिन एसी कीमत में तो महंगा होता ही है, साथ ही उसे चलाने से बिजली का बिल भी बहुत बढ़ जाता है। इस कारण अभी भी बढ़ी संख्या में कम आय वाले लोग एसी नहीं खरीद पाते। लेकिन एसी की ठंडी हवा खाने के बाद उनका भी मन इसे खरीदने के लिए जरूर करता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया में पीएम मोदी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फ्री में एसी देने का जनता से वादा कर रहे हैं।
पीएम मोदी दे रहे हैं फ्री में AC ?
इस वायरल वीडियो में पीएम मोदी कह रहे हैं “इस गर्मी से बचने के लिए हमारी सरकार ने तत्काल फैसला लिया है, एक आधार कार्ड पर एक एसी फ्री में दिया जाएगा।” 12 सेकंड के इस वीडियो को देख बहुत लोग खुशी से झूम उठे क्यूंकि सब जानते हैं कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं।
लोगों को लगा जिस प्रकार प्रधानमंत्री 'मोदी की गारंटी' से किए गए सभी वादे पूरे करते हैं। ऐसे ही ये वादा भी पूरा होगा और उनके घर में मुफ्त में एसी आ जाएगा।
क्या सच में पीएम मोदी भेजेंगे एसी ?
इस सवाल का जवाब है नहीं क्यूंकि ये वीडियो फर्जी है। पीएम मोदी ने कभी भी फ्री में एसी देने का कोई वादा नहीं किया है। यह वीडियो AI के जरिए बनाया गया है जिसमें पीएम मोदी की आवाज का दुरुपयोग कर फेक वीडियो बनाया गया है। भारत सरकार की नोडल एजेंसी ‘पत्र सूचना कार्यालय (PIB) ने खुद इस वीडियो का फैक्ट चेक कर इसे फर्जी वीडियो बताया है। अपने आधिकारिक एक्स पर PIB Fact Check ने साफ कहा है कि 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसी किसी भी ’फ्री एसी' स्कीम की घोषणा नहीं की है।'
Advertisement
हमारा सुझाव अगर आपने भी ये वायरल वीडियो देखा है तो कृपया इसे आगे फॉरवर्ड ना करें।
इसे भी पढ़ें- रावण ने माता जानकी जी की चोरी की थी लेकिन राम मंदिर के चोरों ने तो...चढ़ावा चोरी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री