रावण ने माता जानकी जी की चोरी की थी लेकिन राम मंदिर के चोरों ने तो...चढ़ावा चोरी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Ram Mandir Chadawa Chori: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी को लेकर ना सिर्फ साधु-संत बल्कि पूरा देश चिंतित है। अब इस विषय पर अब बागेश्वर बाबा ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhirendra Shastri Bagheshwar Baba
Dhirendra Shastri Bagheshwar Baba | Image: Bagheshwar Dham X

Ram Mandir Chadawa Chori: राम मंदिर के चढ़ावा चोरी को लेकर ना सिर्फ साधु-संत बल्कि पूरा देश चिंतित है। सीएम योगी की सख्ती के बाद यूपी पुलिस ने गुरुवार रात को सभी 8 आरोपियों पर FIR दर्ज कर उन्हें पकड़ भी लिया। अब इस विषय पर अब बागेश्वर बाबा ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  

बता दें कि बागेश्वर बाबा यानि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री हनुमंत कथा के लिए गए हुए हैं। इस कथा के प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अमृतमयी कथा ने जकार्ता में उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत कर दिया। 

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी पर क्या बोले

इंडोनेशिया के जकार्ता में बागेश्वर बाबा राम मंदिर के चोर और रावण को लेकर बोल रहे थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा “रावण तो यह भी है बस रूप बदल गया है। रावण ने तो सिर्फ माता जानकी जी की चोरी की थी। राम मंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी हुई, करोड़ों लोगों का भरोसा चोरी हुआ। हमें खबर मिली है कि FIR हुई है, अभी और जांच हो और पकड़े जाएंगे पक्का है।”

इसके बाद बागेश्वर बाबा ने आगे कहा “हम इतना तो कह सकते हैं, ज्यादा तो नहीं और कह भी दे तो कोई बुराई नहीं क्यूंकि सच तो सच है जिसे बुरा लगे भला लगे वो उसका काम”।  

Advertisement

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा "रावण ने माता जानकी जी की चोरी की थी उसका परिणाम यह निकला कि सह परिवार नाश हुआ। करोड़ों लोगों के मंदिर में दिए गए दान को अगर कोई चोरी करेगा तो पक्का है वो सरकारी दंड तो पाएगा ही लेकिन भगवान का महा दंड पाएगा। यह तो पक्का है उसे कोई छोड़ नही सकता। यह बोलते हुए बागेश्वर बाबा भावुक हो गए। 

इसे भी पढ़ें- Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चंदा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, VHP चीफ बोले- 'हमारी मांग हुई पूरी', चंपत राय पर भी कह दी बड़ी बात     

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड