VIDEO: शादी में चल रहा था फोटोशूट, दुल्हन को छोड़ कहां टिकीं दूल्हे की निगाहें? वायरल वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

इस बार दूल्हे ने अपनी शादी को ऐसे अजीबोगरीब ढंग से 'यादगार' बनाया जिसके बाद हर किसी की निगाहें उसी पर जा टिकीं। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Groom-Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि वेडिंग वीडियोज को वायरल होने में समय नहीं लगता। इन दिनों एक बार फिर शादी से दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दूल्हे ने सभी की नजर से बचाकर कुछ ऐसा करने की कोशिश की जो कैमरे में कैद हो गया। अब हर कोई उसकी इस हरकत को देखने के बाद खिल्ली उड़ा रहा है।

शादी दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी का बेहद खास दिन होता है। इसे यादगार बनाने में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। लेकिन इस बार दूल्हे ने अपनी शादी को ऐसे अजीबोगरीब ढंग से 'यादगार' बनाया जिसके बाद हर किसी की निगाहें उसी पर जा टिकीं। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

नेग पर टिकीं दूल्हे की निगाहें

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नए नवेले जोड़े का फोटोशूट चल रहा है। इस दौरान सभी बड़े-बुजुर्गों ने कपल को आशीर्वाद और भेंट स्वरूप नेग दिया। क्लिप में देखा गया कि दुल्हन की गोद में नेग के कुछ पैसे रखे हुए हैं जिन पर दूल्हे की नजर है। वो सभी लोगों की नजर से बचते-बचाते दुल्हन की गोद से नेग उड़ाने की फिराक में है। लेकिन ऐसा कर पाना उसके लिए मुश्किल हो रहा है। एक बार वो तिरछी निगाहों से सभी पर नजर रखते हुए नेग लेने की कोशिश पर करता है, लेकिन उसका ये मिशन फेल हो जाता है।

दुल्हन ने किया नजरअंदाज?

ऐसा नहीं है कि ये सब दुल्हन नहीं देख रही होती। दुल्हन सब देखती है, इसके बावजूद शांत बैठी रहती है। ऐस लग रहा है कि दुल्हन अपने होने वाली पति की हरकत से ताज्जुब है। फिर भी उसने इस पूरे वाकया को नजरअंदाज करना सही समझा। इस वीडियो को एक इंस्टा यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। वहीं दूल्हे के ऐसा करने पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है।

Advertisement

दूल्हे की हरकत देख लोगों ने यूं लिए मजे

एक यूजर ने लिखा, 'दारू के लिए पैसों का इंतजाम कर रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तिरछी आंख है, सभी देख लो उसे।' एक और यूजर ने लिखा, 'गरीबी क्या कुछ नहीं कराती?' एक और यूजर ने दूल्हे के मजे लेते हुए लिखा, 'भाई दहेज नहीं मिला क्या?' एक और ने लिखा, 'हमने गरीबी देखी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'सब तेरा ही है भई, सब्र रख।' कुल मिलाकर इस वीडियो पर लोग बढ़-चढ़कर कमेंट कर रहे हैं। इस पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा। 

यह भी पढ़ें: सूरत ही मैंने ऐसी पाई... कौन है ये लड़की? जिसे देख सब बोल रहे श्रीदेवी की कार्बन कॉपी, VIDEO देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
 

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड