'मुझे जानते हो?', जब मेट्रो में अचानक गूंजी हैंड पपेट की आवाज, हक्के-बक्के रह गए यात्री- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जहां भीड़ के बीच 'हैंड पपेट' ने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। इस क्लिप को देखने के बाद यकीनन आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में वैसे तो वायरल रील्स की भरमार है। यहां कभी लड़ाई-झगड़े, कभी नाच-गाने, तो कभी मस्ती-मजाक के वीडियो छाए रहते हैं। लेकिन इसी भीड़ के बीच एक बेहद प्यारे वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है। ये वीडियो एक 'हैंड पपेट' (कठपुतली) का है, जिसने न सिर्फ मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों का दिन बना दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी हर तरफ मुस्कान बिखेर दी है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो का कोच हमेशा की तरह लोगों से खचाखच भरा हुआ था। तभी भीड़ के बीच 'हैंड पपेट' ने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। उस हैंड पपेट ने अचानक अपने पास खड़े एक अनजान यात्री से पूछा लिया- जानते हो मुझे? अपने-अपने फोन में घुसे यात्रियों का ध्यान अचानक इस अजीबोगरीब आवाज ने खींच लिया। एक पल के लिए सभी हक्के-बक्के रह गए।
बातूनी चिंटू ने लड़की से की गपशप
इसके बाद हैंड पपेट पूछता है- क्या नाम है मेरा? जवाब में शख्स हैंड पपेट का नाम चिंटू बताता है। ये सुनकर चिंटू की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। फिर बातूनी चिंटू मेट्रो में सफर कर रहे दूसरे यात्री के पास पहुंच जाता है। इस बार वो फीमेल यात्री से उसका हाल पूछता है और फिर उसका नाम पूछता है। चिंटू कॉम्प्लीमेंट देते हुए कहता है कि उसका नाम बहुत प्यारा है।
तारीफ मिलते ही शरमाने लगा
चिंटू की बात इतने पर कहां खत्म होने वाली थी। वो आगे खुद के बारे में पूछ लेता है कि मैं कैसा लगा? तारीफ मिलने पर शरमा जाता है। इतना ही नहीं, वो लड़की के संग चलने की जिद भी कर बैठता है। पूछता है कि आपके बैग के अंदर घुस जाऊं? लड़की के हां बोलने पर कहता है कि ये (मालिक) मुझे आने नहीं देगा। फिर कहता है कि मार दूं इसे? और मजेदार अंदाज में अपने मालिक पर चढ़ बैठता है।
Advertisement
सफर कर रहे यात्रियों का बन गया दिन
इस वीडियो को @ashish_mali20 नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मेट्रो में चिंटू को देखते ही भीड़ लग गई।' वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। यूजर्स हैंड पपेट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस मजेदार अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।