सिर पर बर्थडे कैप, गले में माला और... गांव में धूमधाम से मना 'बसंती' का जन्मदिन, केक कटिंग के बाद खींची फोटोज; VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भैंस के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक पालतू भैंस का जन्मदिन किसी घर के छोटे लाडले बच्चे की तरह मनाया जा रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पालतू भैंस के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में भैंस का जन्मदिन बिल्कुल किसी छोटे बच्चे की तरह मनाया जा रहा है। पार्टी में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। भैंस के सिर पर 'बर्थडे कैप', गले में फूलों की सुंदर माला, शरीर पर चमकीला कपड़ा और बकायदा 'केक कटिंग' सेरेमनी भी हुई।
ये अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन बलिया जनपद के बड़गांव का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंस के सामने टेबल पर एक नहीं, बल्कि दो-दो केक रखा हुआ है। गुब्बारों से सजे माहौल में गांव वालों ने तालियां बजाकर 'हैप्पी बर्थडे' गाया। फिर लोगों ने खुशी में जोर-जोर से ताली बजाई और विश करते हुए कहा, 'हैप्पी बर्थडे भैंसिया' और ' बंसती हैप्पी बर्थडे'। इसके बाद बसंती को केक और केले खिलाए गए।
बसंती के जन्मदिन में पूरा गांव हुआ शामिल
बसंती के बर्थडे सेलिब्रेशन में अच्छी-खासी तादाद में भीड़ जमा हुई। इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनकर लोगों के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। इतना ही नहीं, लोगों ने केक कटिंग के बाद तस्वीरें भी क्लिक कराईं। इस मजेदार वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
भैंस का पांचवां बर्थडे धूमधाम से मनाया गया
वीडियो को @menirbhay93 नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'भैंस का पांचवां बर्थडे मनाया गया। बलिया के बड़ागांव मनियर में गोरख वर्मा ने अपने भैंस का पांचवां बर्थडे धूमधाम से मनाया। आस पास के लोगों को केक काट कर मिठाई खिलाई।'
Advertisement
कमेंट सेक्शन में क्या बोले यूजर्स?
आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बड़ी संख्या में देख रहे हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बलिया के लोग काफी अच्छे है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सही किया, इंसान से जानवर अच्छे होते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'इंसान आजकल रिलबाज हो गया है।'