हवा में थमीं सांसें ...4 घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच झूलता रहा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO

जरा सोचिए, आप परिंदे की तरह खुले आसमान में उड़ रहे हों और अचानक 200 फीट की ऊंचाई पर एक विशाल क्रेन से जा टकराएं! सुनने में ही रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मंजर चीन के नानचेंग में सच साबित हुआ, जहां एक पैराग्लाइडर के साथ बेहद खौफनाक हादसा हो गया।

हवा की लहरों पर तैरना और आसमान को छूना हर किसी के रोंगटे खड़े कर देता है। लेकिन क्या हो जब एडवेंचर का यही रोमांच अचानक जिंदगी और मौत का खेल बन जाए? सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा एक वीडियो रूह कपाने के लिए काफी है। चीन के नानचेंग शहर में एक पैराग्लाइडर के साथ जो हुआ, वह किसी हॉलीवुड फिल्म के क्लाइमेक्स जैसा था। यहां एक शख्स आसमान से सीधे मौत के जाल में जा गिरा और करीब 4 घंटे तक जिंदगी के लिए जंग लड़ता रहा।

हवा का एक झोंका... और बदल गया मंजर

आसमान में उड़ते वक्त सब कुछ बेहद सुहावना और सामान्य था। पायलट हवा के मजे ले रहा था, तभी अचानक कुदरत ने करवट बदली। हवा का एक तेज और अनियंत्रित झोंका आया, जिसने पैराशूट का रुख मोड़ दिया। पायलट ने कंट्रोल वापस पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज हवा के सामने उसकी एक न चली।

अनियंत्रित हो चुका यह पैराग्लाइडर हवा में बहते हुए सीधे पास की एक निर्माणाधीन साइट की तरफ बढ़ गया। देखते ही देखते, पैराशूट की रस्सियां वहां खड़ी एक विशाल टावर क्रेन के ऊपरी हिस्से में जाकर बुरी तरह उलझ गईं।वह शख्स जमीन से करीब 200 फीट की ऊंचाई पर हवा में झूल रहा था। नीचे गहरा गड्ढा, कंस्ट्रक्शन का मलबा और ऊपर क्रेन से लटका वो बेबस पायलट उस समय उसका बचना लगभग नामुमकिन लग रहा था।

रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई गई शख्स की जान 

शाम करीब सवा छह बजे जब नीचे खड़े स्थानीय लोगों की नजर आसमान में लटके उस शख्स पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। तुरंत इमरजेंसी सर्विसेज और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम के सामने चुनौतियां पहाड़ जैसी थीं। जमीन पर चारों तरफ मलबा और गहरे गड्ढे होने के कारण नीचे सेफ्टी कुशन बिछाना असंभव था। अगर शख्स नीचे गिरता, तो सीधे मौत तय थी। क्रेन इतनी ऊंची थी कि सीढ़ियां वहां तक नहीं पहुंच सकती थी।

Advertisement

ऐसे में रेस्क्यू टीम 236 फीट लंबी हाइड्रोलिक सीढ़ी लेकर आए और धीरे-धीरे क्रेन के उस हिस्से तक पहुंचे जहां पैराशूट उलझा था। बेहद सावधानी से रस्सियों को काटा गया और रात के ठीक 10 बजे, करीब 4 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद, उस शख्स को सकुशल जमीन पर उतार लिया गया।

ये भी पढ़ें - Monsoon Update: मुंबई में मॉनसून की एंट्री के साथ झमाझम बारिश जारी, इन राज्यों में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड