Monsoon Update: मुंबई में मॉनसून की एंट्री के साथ झमाझम बारिश जारी, इन राज्यों में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Monsoon Update: IMD के अनुसार, मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और अब यह मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, के कई हिस्सों में दस्तक दे चुका है। इन राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
alert-for-heavy-rain-and-thunderstorms-in-delhi-and-up-today-monsoon-entry-mumbai-know-latest-imd-alert
alert-for-heavy-rain-and-thunderstorms-in-delhi-and-up-today-monsoon-entry-mumbai-know-latest-imd-alert | Image: ANI

Monsoon Update: तपती धूप, पसीने से तरबतर करने वाली उमस और भीषण गर्मी से बेहाल मुंबईवालों को आखिर गर्मी से राहत मिल चुकी है। लंबे इंतजार को खत्म करते हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 13 दिनों की देरी के बाद मंगलवार 23 जून को मुंबई का मौसम अच्छा हो गया। मंगलवार सुबह की शुरुआत कड़कड़ाती बिजली, बादलों की गड़गड़ाहट और झमाझम बौछारों के साथ हुई। इस मूसलाधार बारिश ने न सिर्फ शहर के तापमान को गिराया।

मुंबई में मॉनसून ने दिया दस्तक

मुंबई में मानसून के आगमन की घोषणा 23 जून को की गई है। 23 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष क्षेत्रों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ अतिरिक्त हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ अतिरिक्त हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।

देशभर में मानसून की रफ्तार

IMD के अनुसार, मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में मानसून आगे बढ़ गया है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जो अनुमान जताया है। 


अगले 2-3 दिन में उत्तर अरब सागर, गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बचे हुए इलाकों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। आपको बता दें, अगले 3-4 दिन में झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में भी झमाझम बारिश की संभावना है।

Advertisement

यूपी-दिल्ली में मौसम का हाल 

देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोग अब भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 24 जून  को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी के जिलों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। 25 जून को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। धूप तेज होगी, जिससे गर्मी और लू का सितम बढ़ेगा। 26 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं 27 जून को पश्चिमी यूपी में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी, लेकिन पूर्वी यूपी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 28 जून को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। जबकि  पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

ये भी पढ़ें - Nirjala Ekadashi 2026: खाटू श्याम भक्तों के लिए बड़ी खबर...आज रात से बंद होगा रींगस-खाटू मार्ग, अगले 3 दिन रहेगा 'नो व्हीकल जोन' घोषित

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड