अपडेटेड 9 August 2025 at 12:28 IST

जज्बा हो तो ऐसा... पैंट खिसक गई नीचे, लेकिन नहीं रुके कदम, बच्चे ने किया ऐसा धमाकेदार डांस; VIDEO हो गया VIRAL

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों का एक ग्रुप स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस दे रहा है। इस दौरान बच्चे के साथ कुछ ऐसा हुआ जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Kid Dance Video Viral: अगर किसी काम को करने का जुनून हो तो कोई बाधा आड़े नहीं आ सकती। इस बात का सटीक उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक मजेदार वीडियो है। इसमें एक बच्चा स्टेज पर बड़ी ही लगन से डांस कर रहा होता है कि तभी उसके साथ कुछ अजीबोगरी घटना घट जाती है। इसके बाद भी बच्चे का फोकस नहीं डगमगाता। बच्चे के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ जानने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे।  

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों का एक ग्रुप स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस दे रहा है। ये डांस वीडियो किसी कंपीटिशन का लग रहा है। इसमें डांस कर रहे एक बच्चे की पैंट अचानक ढीली पड़ जाती है। इसके बाद डांस करते-करते बच्चे की पैंट नीचे तक खिसक जाती है।

पैंट खिसक गई नीचे, लेकिन नहीं रुका डांस

वीडियो में पैंट खिसकने के बावजूद बच्चे का फोकस सिर्फ उसकी परफॉर्मेंस पर होता है। वो पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करने में मशरूफ नजर आता है। भरी महफिल में उसे सिर्फ अपना बेस्ट देने की पड़ी होती है। इस दौरान बच्चा न ही घबराता है और न ही शर्माता है। वो पूरे ग्रुप के साथ आखिर तक अपनी परफॉरमेंस देता है जो काबिल-ए-तारीफ है।  

बच्चे ने यूजर्स का ध्यान किया आकर्षित

बच्चे का यही वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'पैंट खिसक गई नीचे, लेकिन बच्चे का नहीं रुका डांस।' बच्चे के जज्बे और जोश की जमकर तारीफ हो रही है। ग्रुप डांस में बच्चे ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। वीडियो पर लोग जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खैर, इस पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा।

Advertisement

यह भी पढे़ं:  Viral Video: भरी महफिल में बच्चे ने की ऐसी शरारत, दुल्हन को कतई नहीं आई रास; फिर आव देखा न ताव और जड़ दिया थप्पड़

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 August 2025 at 12:28 IST