'जब Gen-Z पानीपुरी का ठेला लगाए', वाटर गन से मुंह में पानी मारकर गोलगप्पे खिलाता है ये वेंडर, Viral Video देख लोगों का चकराया माथा
Viral Video: सोशल मीडिया पर मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर का पानीपुरी परोसने का अनोखा तरीका वायरल हो गया है। वीडियो में वेंडर पिचकारी जैसी वॉटर गन से ग्राहकों को पानी पुरी खिलाता नजर आ रहा है। उसका ये अंदाज देख लोग हैरान रह गए।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई स्ट्रीट फूड वेंडर अपने अनोखे अंदाज के चलते सुर्खियां में आ जाते हैं। जैसे कि डॉली चायवाला। वैसे इन दिनों मुंबई का एक पानीपुरी वाला अपने यूनिक स्टाइल को लेकर चर्चाओं में आया है। इस शख्स ने पानीपुरी खाना भी अब एक मिनी एडवेंचर बना दिया है। वेंडर ने पानीपुरी का पानी ग्राहकों को परोसने के लिए अलग तरीका निकाला है, जिसे देख लोग हैरान हैं। वीडियो देखने वाले कई लोग इसे 'Gen Z स्टाइल' पानीपुरी बेचने का तरीका बता रहे हैं।
वेंडर पानीपुरी के अंदर पानी नहीं डालता, बल्कि इसके लिए वो वाटर गन का इस्तेमाल करते नजर आ रहा है। जी हां, वही पिचकारी स्टाइल वाटर गन जो होली पर बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद आती है, अब यहां मसालेदार पानी की बौछार करने का काम कर रही है।
मुंबई में छाया अनोखा पानीपुरी वाला
इंस्टाग्राम पर victual_diaries नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें देखने मिल रहा है कि किस तरह दुकानदार वाला पहले पानीपुरी में आलू भरता है। उसने हाथ में पानी की पिचकारी जैसी गन पकड़ी हुई है। वह इस गन में तीखा पानी डालता है। इसके बाद ग्राहक को खाने के लिए गोलगप्पे देता है। फिर वो एक के बाद एक वाटर गन से सबके मुंह में पानी की बौछार करता दिख रहा है। वीडियो में वेंडर मैट्रिक्स स्टाइल के डार्क कपड़ों और कॉम्बैट लुक में दिख रहा है।
VIDEO देख हैरान हुए लोग
वीडियो में एक लड़की कहती है, "मैं तो नॉर्मल पानीपुरी खाने आई थी, लेकिन मुझे Gen-Z पानीपुरी वाले भैया मिल गए। वो वाटर गन से पानीपुरी खिला रहे हैं। सबलोग फुल एक्साइटमेंट में कह रहे हैं कि भैया एक और शॉट। ये आपका रेगुलर ठेला नहीं है। इंस्टामार्ट ने पानीपुरी को भी होली मोड पर डाल दिया है।"
Advertisement
सोशल मीडिया पर ‘कॉम्बैट पानीपुरी' वाला छा गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर ढाई मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों के इस पर मजेदार रिएक्शन भी आए।
वीडियो पर मजे लेते हुए कुछ लोग इसे 'स्टार्टअप आइडिया' बताया, तो कुछ ने हाइजीन पर भी सवाल उठाया। एक ने कहा कि यह तो हद हो गई है। दूसरे यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हद है यार, खाने के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट कौन करता है? यूजर्स ने इसे 'देसी स्ट्रीट फूड का मॉडर्न अवतार' भी कहा।