अपडेटेड 24 February 2026 at 11:27 IST
'Gen-Z की शादी का मेन्यू', जब मेहमानों ने देखी ऐसी चीज, शाही पकवान छोड़ उस स्टॉल पर टूट पड़े लोग, VIDEO हो गया VIRAL
Viral News: जहां एक ग्रैंड वेडिंग में तरह-तरह के शाही पकवान मौजूद थे, वहीं मेहमानों की नजर तो एक साधारण-सी चीज पर टिक गई जो कई घरों की पहली मोहब्बत होती है। शादी में उस चीज को खाने के लिए स्टॉल पर लोगों की भीड़ लग गई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Wedding Viral News: भारतीय शादियां मतलब ठाठ-बाट, लाइट्स, म्यूजिक, नाच-गाना और खाने का ऐसा बुफे कि आंखें फटी रह जाएं। इंडियन वेडिंग में किसी चीज की नहीं होती। खासकर खाने में एक से बढ़कर एक ऐसी डिश कि मेहमान कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या खाएं और क्या छोड़ें। हालांकि एक शादी में खाने के शाही डिशेज के बीच अचानक साधारण-सी चीज के सबका ध्यान खींच लिया। ये स्टॉल किसी और चीज का नहीं, बल्कि बच्चों से लेकर बड़े तक कई लोगों की फेवरेट मैगी का है।
चर्चाओं में आया शादी में लगा मैगी का स्टॉल
मैगी के चाहने वाले तो आपको हर घर में मिल जाएंगे। जब किसी को समझ नहीं आता कि क्या खाएं, तो वो झटपट मैगी बनाकर खा लेते हैं, लेकिन शादी में मैगी का स्टॉल कम ही देखने मिलता है। यही वजह कि जब एक वेडिंग में मेहमानों की नजर मैगी के स्टॉल पर पड़ी तो वो इसे खाने के लिए टूट पड़े। इसके बाद हर शादी में मैगी की डिमांड भी उठने लगी।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को allboutaadi नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स कहता है, "आपने शादियों में चाउमीन, नूडल्स तो बहुत देखें होंगे, लेकिन क्या आपने मैगी देखी है? ये भैया यहां मैगी सर्व कर रहे हैं। तो मेरी डिमांड है कि चाउमीन हो या न हो, मैगी जरूर होनी चाहिए। क्योंकि मैगी पहला प्यार है।"
स्टॉल पर टूट पड़े मेहमान
फिर वो आगे वीडियो में एक स्टॉल के पास लगी भीड़ दिखाता है, जो बड़े चाव से मैगी का मजा ले रहे होते हैं। वे कहता है कि ये देखिए, आप ये जो सारी भीड़ देख रहे हैं, ये सारी इस मैगी के काउंटर पर लगी हुई है। तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैगी कितनी पॉपुलर है।
Advertisement
कंपनी का भी आया रिएक्शन
शादी में मैगी के स्टॉल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर कंपनी का भी रिएक्शन आया। इंस्टेंट नूडल ब्रांड Maggi ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “हम सहमत हैं।”
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिए। एक ने लिखा, "मैगी तो सच में पहली मोहब्बत है।" दूसरे ने कहा, "कर दो इसे कम्पलसरी भाई।" अन्य यूजर ने कहा, "मैगी मेरे बजट में भी है, तो मैगी फाइनल।" एक और यूजर ने कहा, "ये Gen-Z की शादी का मेन्यू है।"
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 11:27 IST